Posted inक्रिकेट, न्यूज

टिम सीफर्ट को आउट करते ही भीड़ गए गुरनूर बरार, हाथापाई की आई नौबत, बीच बचाव में उतरे विराट कोहली, देखें वीडियो

Gurnoor Brar Tim
टिम सीफर्ट को आउट करते ही भीड़ गए गुरनूर बरार, हाथापाई की आई नौबत, बीच बचाव में उतरे विराट कोहली, देखें वीडियो
News on WhatsAppJoin Now

Gurnoor Brar: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच चौथे वनडे मुकाबले में क्रिकेट के रोमांच के साथ मैदान पर जबरदस्त गहमागहमी भी देखने को मिली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बीच में आकर हस्तक्षेप करना पड़ा। कोहली ने गुरनूर बराड़ को पीछे खींचकर स्थिति को संभाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर चौथा वनडे मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान टिम सीफर्ट शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर आक्रामक अंदाज में हमला बोला। इसी दौरान उनका सामना गुरनूर बरार से हुआ। सीफर्ट ने बरार के एक ओवर में छक्का और दो चौके जड़कर 14 रन बटोर लिए थे।

विकेट लेने के बाद भड़क उठे Gurnoor Brar

सीफर्ट ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इसके बाद गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) ने वापसी करते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। भारतीय तेज गेंदबाज ने शॉर्ट गेंद फेंकी, जिस पर सीफर्ट पुल शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए। गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई और विकेटकीपर ईशान किशन ने शानदार कैच लपक लिया।

सीफर्ट का विकेट लेने के बाद बरार काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने बल्लेबाज के करीब जाकर जोशीले अंदाज में जश्न मनाया और उन्हें आक्रामक विदाई दी। बरार के इस व्यवहार से सीफर्ट नाराज हो गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

विराट कोहली ने संभाला मोर्चा, अंपायर ने भी दी चेतावनी

मैदान पर बढ़ते तनाव को देखते हुए विराट कोहली तुरंत बीच में आए। उन्होंने गुरनूर बरार को पकड़कर सीफर्ट से दूर किया, ताकि मामला और न बढ़े। इस दौरान मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन ने भी हस्तक्षेप किया और बरार से बातचीत करते हुए उन्हें संयम बरतने की चेतावनी दी।

इस पूरे घटनाक्रम ने मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया। खास बात यह रही कि मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विराट कोहली इस बार अपने साथी खिलाड़ी को शांत कराते नजर आए।

ALSO READ: पटना में आमने-सामने आए CM सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर: गर्मजोशी से मिलाए हाथ

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...