Posted inक्रिकेट, न्यूज

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, RCB ने टॉस हारते ही बदल दी टीम, इन खिलाड़ियों को मौका

GT vs RCB IPL 2026 Shubman Gill and Rajat Patidar
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, RCB ने टॉस हारते ही बदल दी टीम, इन खिलाड़ियों को मौका
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज पहला क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच खेला जाना है. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना है. इस मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसकी जगह आईपीएल 2026 के फाइनल में पक्की हो जाएगी, वहीं हारने वाली टीम को 1 मौका और मिलेगा.

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है.

Gujarat Titans की टीम में हुए बड़े बदलाव

गुजरात (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतते ही टीम में बड़े बदलाव किए हैं. टॉस के वक्त कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए कहा कि

“हम पहले गेंदबाजी करेंगे. विकेट अच्छा लग रहा है, लेकिन हमने देखा है और खासकर इस मैदान पर, दूसरी पारी में ओस रहती है, इसलिए बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाना और बड़ी जीत हासिल करना हमेशा अच्छा रहता है, और फिर उसका पीछा करने की कोशिश करना. मुझे लगता है, इस मैच में समीकरण को खत्म करना ही सब कुछ है. हम बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और उम्मीद है कि हम इसे जारी रखेंगे। मैंने यहां अंडर 14 और अंडर 16 के दिनों में काफी खेला है. मैंने यहां काफी समय बिताया है, तो हां, उम्मीद है कि यह हमारे लिए अच्छा साबित होगा और हां, यह दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है. हमारी टीम में एक बदलाव है. अरशद खान की जगह कुलवंत आए हैं.”

वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि

“सच कहूँ तो, मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा दिख रहा है. यह काफी सख्त है. बल्ले पर अच्छी तरह से आएगी, इसलिए मुझे लगता है कि 40 ओवरों में इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. इसलिए हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे और उन्हें दबाव में रखेंगे. मुझे लगता है कि पहला क्वालीफायर मैच, इस मैच को जीतने के बाद सीधे फाइनल में जाने का अच्छा मौका है, लेकिन हम एक-एक मैच करके आगे बढ़ रहे हैं. हम इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. मुझे लगता है कि हमने अच्छा क्रिकेट खेला है और हम विपक्षी टीम पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अपनी ताकत पर अधिक ध्यान दे रहे हैं. तो हाँ, इस साल हमारा मकसद अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करना है. मुझे लगता है कि पिच काफी अच्छी दिख रही है. यह काफी सख्त है. मुझे लगता है कि इस पर घास नहीं है. बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच होगी.”

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Gujarat Titans (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

ALSO READ: पंजाब किंग्स के IPL 2026 से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर का छलका दर्द, बोली लोग मुझे गालियां दे रहे…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...