Shresta Iyer: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज आरसीबी और जीटी (RCB vs GT) का मुकाबला खेला जाना है. आईपीएल 2026 से अब बाकि की 6 टीमें बाहर हो चुकी हैं, वहीं सिर्फ 4 टीमों ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. आईपीएल 2026 की शुरुआत पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने बेहद शानदार अंदाज में किया था, पंजाब ने लगातार 6 मैचों में जीत हासिल की थी.
वहीं 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम ने 7 मैचों में 13 अंक हासिल कर लिया था, लेकिन उसके बाद लगातार 6 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा, अंतिम मैच में उन्हें जीत मिली और 15 अंको के साथ पंजाब किंग्स की टीम 5वें स्थान पर रही और आईपीएल 2026 से बाहर हो गई.
Shresta Iyer ने केकेआर का उड़ाया था मजाक
पंजाब किंग्स का मुकाबला केकेआर की टीम से हुआ था. केकेआर की टीम के 25 रनों पर ही 3 विकेट गिर गये थे, लेकिन उसके बाद बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ और दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया गया. इसके बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने केकेआर की टीम का मजाक बनाया और बोला जाओ दिया 1 अंक.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer) ने एक रील पोस्ट की, जिसमें उन्होंने गाना लगाया, साढ़े पंजाबियां दा दिल वड्डा हुंदा ऐ… लो, दित्ता एक पॉइंट. यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद केकेआर के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
View this post on Instagram
श्रेष्ठा अय्यर अब हुईं ट्रोलर्स से परेशान
आईपीएल 2026 से अब जब पंजाब किंग्स की टीम उसी 1 पॉइंट्स की वजह से बाहर हो गई है, तो श्रेष्ठा अय्यर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इस ट्रोलिंग से परेशान होकर श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer) ने कहा कि
“सीधी सी बात यह है कि वीडियो बनाने का मकसद सिर्फ हंसी-मजाक था. मैं किसी को ट्रोल नहीं करना चाहती थी. मेरा इरादा किसी को नीचा दिखाने या किसी के खिलाफ नफरत फैलाने का नहीं था. आप लोग मेरे ऑफिस में फोन करके गालियां दे रहे हैं. मेरे साथियों और परिवार को भी भला-बुरा कहा जा रहा है. कोई जीते या हारे, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है.”
ALSO READ: बारिश के कारण रद्द हुआ RCB vs GT मैच तो किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट, ये है जवाब
