Posted inक्रिकेट, न्यूज

क्वालीफायर 2 से पहले GT के कोच ने खेला माइंडगेम, वैभव सूर्यवंशी के उम्र पर बोल दी ये बड़ी बात

Parthiv Patel on Vaibhav Sooryavanshi
क्वालीफायर 2 से पहले GT के कोच ने खेला माइंडगेम, वैभव सूर्यवंशी के उम्र पर बोल दी ये बड़ी बात
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज क्वालीफायर 2 खेला जाना है. आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 2 (IPL 2026 Qualifer 2) आज गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाना है. इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस (GT) की टीम को आरसीबी (RCB) से शिकस्त मिली, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद  (Sunrisers Hyderabad) की टीम को शिकस्त दी और क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बनाई.

अब आज के मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) मुकाबला आरसीबी के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेलते नजर आने वाली है. क्वालीफायर 2 से पहले GT के कोच पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के उम्र पर बड़ा बयान दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi की उम्र पर बोले GT के कोच

गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की उम्र को लेकर चल रही बहस को खत्म करने की बात कही है. उनका कहना है कि राजस्थान रॉयल्स के ख‍िलाफ दूसरे क्वालिफायर से पहले राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर के प्रदर्शन पर ही ध्यान केंद्रित रहना चाहिए.

पार्थिव पटेल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब सूर्यवंशी IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 15 मैचों में 242.86 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं.

पार्थिव पटेल ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की उम्र को लेकर कहा कि

“जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखना बहुत अच्छा लगता है. हमें उसकी उम्र के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. मुझे लगता है कि यह एक ऐसी चीज है, जिसे हमें अब खत्म कर देना चाहिए. वह एक जबरदस्त टैलेंट है, जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उसे देखना बहुत शानदार है.”

वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर BCCI ने कही थी ये बात

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की विस्फोटक बल्लेबाजी देखकर उनके आलोचक उनकी उम्र पर सवाल उठा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में ऐसी बल्लेबाजी कैसे कर सकते हैं, ऐसे में बीसीसीआई ने उनका बोन टेस्ट लिया है, जिससे उनके उम्र का राज खुल गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2019-20 में वैभव सूर्यवंशी का बोन टेस्ट हुआ था. वैभव की उम्र कागजों पर 8.5 साल बताई गई थी, जबकि टेस्ट में यह 10.1 से 10.4 साल के बीच आई थी. BCCI के नियमों के अनुसार बोन टेस्ट में दो साल का अंतर मान्य है. इसलिए BCCI ने वैभव सूर्यवंशी को क्लीन चिट दे दी थी.

ALSO READ: बेंगलुरु की जगह अहमदाबाद में कराने पर भड़के RCB के कप्तान रजत पाटीदार, कहा “ये सब BCCI का….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...