बिग बॉस और कॉन्ट्रोवर्सीज का नाता पुराना है। शो के स्क्रिप्टेड होने की खबरें भी अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं। रीसेंटली शो से एलिमिनेट हुईं अक्षरा सिंह ने भी कुछ ऐसा ही आरोप लगाया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि उनसे सवाल पूछने वाले लोग जाने-पहचाने ही थे। उन्होंने शो के होस्ट करण जौहर पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है।

टीम के लोग ही पूछते हैं सवाल

बिग बॉस ओटीटी में संडे का वार में डबल एलिमिनेशन हुआ। भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह और सिंगर मिलिंद गाबा का शो से इविक्शन हो गया। मिलिंद और अक्षरा का नॉमिनेशन दिव्या अग्रवाल के साथ हुआ था। इविक्शन के बाद अक्षरा सिंह के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें उन्होंने शो के मेकर्स और होस्ट पर बायस्ड होने के आरोप लगाए हैं। संडे का वार में अक्षरा से ऑडियंस ने सवाल पूछे थे। अक्षरा वीडियो में कहती नजर आईं, जिन लोगों को दर्शक बनाकर सवाल पुछवाया गया, वे टीम के ही लोग हैं। वो कोई ऑडियंस नहीं थी, उन लोगों के चेहरे जाने-पहचाने थे। तो मैं एकदम से ब्लैंक हो गई कि ये क्या हो रहा है। जब अचानक से आप पर कोई चढ़ने लगे तो लगता है कि मैंने तो कुछ किया नहीं।

अक्षरा ने कहा कि शमिता जाएंगी फाइनल में

एक और वीडियो में उनसे सवाल किया जा रहा है कि क्या आपको लगता है कि करण जौहर बायस्ड हैं? इस पर अक्षरा जवाब देती हैं, बायस्ड है, बायस्ड है डिसीजन जो है बायस्ड है। अक्सर मैंने वीकेंड के वार पर देखा है कि सबसे ज्यादा एक्सपोजर शमिताजी को मिलता था। उनकी बातों और बिहेवियर से ऐसा लगता था कि ये चार लोग शो के एंड तक जाने वाले हैं। इन 4 लोगों में अक्षरा ने शमिता और राकेश का नाम लिया। अक्षरा ने कहा कि उन्होंने बाहर आकर देखा कि शमिता के वीडियोज वायरल हैं जिनमें उन्होंन कहा कि वह लास्ट तक रहेंगी।

Published on September 7, 2021 7:28 am