Posted inक्रिकेट, न्यूज

श्रीलंका में यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडों से क्यों हुई थी खतरनाक लड़ाई? ध्रुव जुरेल ने बताई पूरी कहानी

Dhruv Jurel Team India Yashasvi and Asitha
श्रीलंका में यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडों से क्यों हुई थी खतरनाक लड़ाई? ध्रुव जुरेल ने बताई पूरी कहानी
News on WhatsAppJoin Now

Dhruv Jurel: भारतीय टीम (Team India) ने अभी हाल ही में श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था. भारतीय टीम ने पहले ही टेस्ट मैच को बड़े अंतर से जीता था, वहीं दूसरा मुकाबला टीम इंडिया की हाथ से अंतिम दिन निकला और भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच ये मैच ड्रा रहा था.

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और श्रीलंका के असिथा फर्नांडों (Asitha Fernando) के बीच तीखी बहस हुई थी, यशस्वी ने अपने हेलमेट से असिथा के सर पर धक्का मारा था. अब भारतीय टीम के लिए बैकअप विकेटकीपर के रूप में खेलने वाले ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने उस लड़ाई की पूरी कहानी बताई है.

Dhruv Jurel ने बताया क्यों हुई थी लड़ाई

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर जुरेल ने यशस्वी और फर्नांडो के बीच हुई लड़ाई को लेकर कहा कि

“आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल आराम से पवेलियन की तरफ जा रहे थे. असिथा फर्नांडो लगातार उन्हें गालियां दे रहे थे. इस पर जायसवाल ने अपने रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा कि आपने मेरा विकेट लिया है, आप नॉर्मल आक्रामकता दिखा सकते हो, लेकिन मुझे गाली नहीं दे सकते हो. जायसवाल ने खुद मुझे बताया कि विकेट लेने के बाद फर्नांडो लगातार उन्हें गालियां दे रहे थे.”

यशस्वी जायसवाल की तारीफ़ करते हुए ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने बताया कि

“जायसवाल कभी भी खुद से उकसावा किसी को नहीं देंगे. मैंने कभी भी उन्हें ऐसा करते हुए नहीं देखा है. उनका फोकस हमेशा गेम पर होता है. वो हमेशा अपनी बल्लेबाजी के बारे में सोचते हैं. अगर आप उन्हें उकसाएंगे तो फिर वो पलटवार जरूर करेंगे. उनकी हमेशा इस तरह की रणनीति रही है.”

भारत की पारी के 17वें ओवर में हुआ था बवाल

टीम इंडिया की पहली पारी के 17वें ओवर में विकेट लेने के बाद फर्नांडो ने जमकर जश्न मनाया. जायसवाल पवेलियन लौट रहे थे, लेकिन फर्नांडो के कथित व्यवहार के बाद वह पीछे मुड़े और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई.

मामला इतना बढ़ा कि जायसवाल और फर्नांडो आमने-सामने आ गए. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया. इस विवाद के बाद ICC ने दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के उल्लंघन का दोषी माना और कार्रवाई की.

ALSO READ: 28 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 के क्वाटर फाइनल में इस टीम से होगा भारतीय टीम का सामना, श्रेयस अय्यर देंगे इन खिलाड़ियों को मौका

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...