CSK: भारतीय टीम (Team India) का अभी हाल ही में श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) दौरे के लिए ऐलान किया गया है. इस दौरे पर टीम इंडिया 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. भारतीय टीम इस दौरे पर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ नजर आने वाली है, ये दोनों खिलाड़ी काफी लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे थे.
इसी बीच इंग्लैंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) ने अपना नया कोच नियुक्त किया है. वहीं इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) को इस पोस्ट से हटा दिया है.
इंग्लैंड की लगातार हार के बाद ब्रेंडन मैकुलम की हुई छुट्टी
इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 में बेहद खराब रहा है. टीम ने अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमे 8 मैचों में इंग्लैंड की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 1 मैच ही ड्रा रहा है, जबकि 4 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड की टीम मौजूदा समय में पॉइंट्स टेबल में नंबर 7 पर है और WTC फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है.
वहीं अगर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 की बात करें तो उस सीजन में भी टीम ने 22 मैच खेले थे, जिसमे से 11 मैचों में उन्हें जीत मिली थी, जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और 1 मैच ड्रा रहा था. इंग्लैंड की टीम पिछले सीजन भी नंबर 5 पर थी, ऐसे में पिछले कुछ सालों में लगातार हार से परेशान इंग्लैंड ने अपने कोच के साथ अब कप्तान भी बदल दिया है.
CSK के पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग होंगे इंग्लैंड टीम के नए टेस्ट कोच
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने न्यूजीलैंड के और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लम्बे समय तक रहे कोच दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है. साथ ही महान बल्लेबाज जो रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाया गया है. यह फैसला ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट से हटाने के बाद लिया गया है. वह अब वाइट बॉल के कोच होंगे.
इससे पहले बेन स्टोक्स टीम के कोच थे, लेकिन विवाद के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया और अब उनकी जगह पर एक बार फिर जो रूट को टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं पिछले 18 सालों से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग अब पहली बार इंग्लैंड की कोचिंग करते नजर आने वाले हैं.
ALSO READ: वैभव सूर्यवंशी का खुलासा बताया किस गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने में लगता है सबसे ज्यादा डर
