Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

मध्य प्रदेश पहुंचे सीएम योगी, शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति जताई संवेदना

शिवराज सिंह चौहान
News on WhatsAppJoin Now

भोपाल, 12 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की मां को श्रद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का गत 30 अक्टूबर को निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की दिवंगत माताजी के त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्मृतिशेष काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More : 9 साल पुराना वो वीडियो अचानक क्यों हुआ वायरल? आर्यवीर ने विराट कोहली से पूछा था ऐसा सवाल, सुनकर मुस्कुरा उठे थे कोहली!