Virat Kohli : क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग की खूब चर्चा हो रही है। अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ 160 रनों की शानदार पारी खेलने वाले आर्यवीर अब अपने एक पुराने वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में वह महज 9 साल की उम्र में विराट कोहली (Virat Kohli) का इंटरव्यू लेते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि बातचीत के दौरान उन्होंने विराट से अपने पिता वीरेंद्र सहवाग को लेकर ऐसा सवाल पूछा था, जिसका जवाब आज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
2017 में आर्यवीर ने लिया था Virat Kohli का इंटरव्यू
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2017 का है। उस समय विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय टीम के कप्तान हुआ करते थे। वहीं, आर्यवीर काफी छोटे थे और हाथ में माइक लेकर विराट से सवाल पूछ रहे थे। इंटरव्यू के दौरान आर्यवीर ने पूछा कि जब आप छोटे थे, तब मेरे पापा से पहली बार मिलने के लिए काफी उत्साहित थे। क्या आपको उस मुलाकात की कोई याद है? आर्यवीर का यह सवाल सुनकर विराट कोहली (Virat Kohli) मुस्कुराने लगे। उन्होंने बताया कि उन्हें वह मुलाकात आज भी अच्छी तरह याद है।
Virat Kohli ने सुनाया वीरेंद्र सहवाग से पहली मुलाकात का किस्सा
विराट कोहली (Virat Kohli) ने बताया कि दिल्ली में उनके एक स्टेट लेवल कोच थे, जो वीरेंद्र सहवाग के भी अच्छे दोस्त थे। जब विराट ने अंडर-17 क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया था, तब कोच ने उन्हें एक कार्यक्रम में बुलाया था। वहां उन्हें बताया गया कि वीरेंद्र सहवाग भी आने वाले हैं और उन्हें उनसे मिलना है।
इसी कार्यक्रम में विराट कोहली (Virat Kohli) की पहली मुलाकात सहवाग से हुई थी। कोहली ने यह भी बताया कि उस मुलाकात की एक तस्वीर आज भी उनके पास संभालकर रखी हुई है। इसके अलावा आर्यवीर ने आशीष नेहरा की उस पुरानी तस्वीर को लेकर भी सवाल किया, जिसमें नेहरा युवा विराट को ट्रॉफी देते दिखाई देते हैं।
Virat Kohli ने आर्यवीर को दिया था जिंदगी का बड़ा मंत्र
इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आर्यवीर को बड़े सपने देखने और खुद पर भरोसा रखने की सलाह दी थी। उन्होंने समझाया कि इंसान को हमेशा यह विश्वास रखना चाहिए कि वह अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। अब करीब नौ साल बाद वही बच्चा क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने में जुटा है।
यूएई के खिलाफ आर्यवीर ने 168 गेंदों पर 160 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 70 रनों से मुकाबला जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई। ऐसे में विराट का पुराना इंटरव्यू एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
