Posted inक्रिकेट, न्यूज

55 चौके-8 छक्के, बिहार की बेटी ने रचा इतिहास, वनडे में जड़ दिया तिहरा शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Akshra Gupta Bihar
55 चौके-8 छक्के, बिहार की बेटी ने रचा इतिहास, वनडे में जड़ दिया तिहरा शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
News on WhatsAppJoin Now

Bihar Cricket Association Akshra Gupta: भारत में क्रिकेट को एक खेल नही धर्म माना जाता है, भारतीय फैंस क्रिकेट को लेकर काफी भावुक रहते हैं. भारत में 140 करोड़ रहते हैं और हर किसी का सपना होता है कि वो भारत (Team India) का प्रतिनिधित्व करें. हालांकि ये मौका सिर्फ कुछ ही चुनिन्दा लोगों को मिलता है. भारत में कई घरेलू क्रिकेट मैच होते हैं और वहां से प्रतिभा निकलती है, जो बाद में भारत के लिए खेलती है.

पिछले कुछ सालों में भारत को बिहार (Bihar) ने कई क्रिकेटर दिए हैं, इनमे हालिया नाम महेंद्र सिंह धोनी, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का है, वहीं हाल ही में साकिब हुसैन ने सभी को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था, अब एक और नाम निकलकर आ रहा है और ये युवा खिलाड़ी बिहार की ही अक्षरा गुप्ता हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है और वनडे में तिहरा शतक जड़ दिया है.

Bihar की बेटी ने किया कमाल जड़ा तिहरा शतक

बिहार की अक्षरा गुप्ता ने भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड में गुरुवार से शुरू हुए बीसीए महिला अंडर-19 एक दिवसीय ट्रॉफी टूर्नामेंट में नाबाद 306 रन बनाकर तहलका मचा दिया. उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. उन्होंने अपनी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 306 रनों की तूफानी पारी खेली.

अक्षरा गुप्ता ने इस दौरान 55 चौके और 8 छक्के जड़कर तहलका मचा दिया. उन्होंने केवल 126 गेदों में 242.86 के स्ट्राइक रेट के साथ ये पारी खेली. उन्होंने क्रीज पर 233 मिनट बिताए.

अक्षरा गुप्ता ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया था, जबकि 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. अक्षरा गुप्ता के इस शानदार प्रदर्शन के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने उन्हें बधाई दी.

इसके अलावा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जियाउल अरफिन ने अक्षरा की तारीफ करते हुए कहा कि

“ऐसी प्रतिभा का उभरना बिहार में क्रिकेट के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है.”

अक्षरा से पहले इरा गुप्ता ने जड़ा था तिहरा शतक

अक्षरा गुप्ता से पहले तिहरा शतक का रिकॉर्ड मुंबई की इरा गुप्ता के नाम था. मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए  इरा गुप्ता ने तूफानी तिहरा शतक वनडे में जड़ा था. इरा गुप्ता ने घरेलू राज्य स्तरीय मैच में नाबाद 346 रन बनाए थे. इरा गुप्ता ने इस दौरान 42 चौके और 16 छक्के जड़े थे.

ALSO READ: ईशान किशन की शतक की वजह से खत्म हुआ इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, अब टीम इंडिया में दोबारा मौका मिलना मुश्किल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...