Posted inन्यूज

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने माही विज के खेल की खोल दी पोल! कैमरों के सामने जाने को लेकर कह दी ऐसी बात, सुनकर घरवाले भी रह गए हैरान

Bigg Boss 20
News on WhatsAppJoin Now

बिग बॉस 20′ (Bigg Boss 20) में हर दिन नए विवाद और दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर किसका असली चेहरा सामने आ रहा है और कौन दर्शकों के सामने अपनी अलग छवि बनाने की कोशिश कर रहा है, इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इसी बीच होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने माही विज (Mahhi Vij) से जुड़ी एक अहम बात उठाई है। हालांकि, इस बार मामला माही के गेम से ज्यादा महिलाओं की निजता और कैमरों के गलत इस्तेमाल से जुड़ा है। सलमान ने शो के दौरान ऐसी बात कही, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

माही विज से बात करते हुए सलमान ने उठाया बड़ा मुद्दा

बिग बॉस 20′ (Bigg Boss 20) ‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान खान ने माही विज को संबोधित करते हुए पैपराजी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि आजकल कुछ फोटोग्राफर्स अभिनेत्रियों की तस्वीरें ऐसे एंगल से लेते हैं, जिससे वे असहज महसूस करती हैं।

बिग बॉस 20′ (Bigg Boss 20) में सलमान ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब कोई अभिनेत्री कार से उतरती है तो कैमरा उसके पैरों और जांघों पर फोकस किया जाता है। वहीं, कार में बैठते समय पीछे से तस्वीरें लेने की कोशिश होती है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की फोटोग्राफी किसी भी महिला को असहज कर सकती है।

Bigg Boss 20 में 108 कैमरों को लेकर सलमान ने कही ये बात

सलमान खान ने बिग बॉस 20′ (Bigg Boss 20) के घर में लगे कैमरों का उदाहरण देते हुए शो की कैमरा टीम की तारीफ की। उन्होंने बताया कि घर में 108 कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद कैमरा टीम कभी किसी महिला को गलत या आपत्तिजनक एंगल से दिखाने की कोशिश नहीं करती।

सलमान के मुताबिक, घर के अंदर प्रतियोगी कई बार ऐसी परिस्थितियों में होते हैं, जहां कैमरों के सामने उनकी निजी गतिविधियां रिकॉर्ड होती हैं। इसके बावजूद किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला शॉट नहीं दिखाया जाता।

उन्होंने पैपराजी को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि महिलाओं को ऐसे अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जरूरत पड़ने पर उन्होंने थप्पड़ मारकर विरोध करने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने सई मांजरेकर और नेहा धूपिया से जुड़े उदाहरण भी साझा किए।

अभिनेत्रियों की निजता पर छिड़ी नई बहस

सलमान खान की इस टिप्पणी के बाद एक बार फिर मनोरंजन जगत में पैपराजी के काम करने के तरीके को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अक्सर सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की ऐसी तस्वीरें वायरल होती हैं, जिनके कैमरा एंगल पर सवाल उठते हैं।

बिग बॉस 20′ (Bigg Boss 20) के इस पूरे मामले में सलमान ने महिलाओं की निजता और सम्मान को सबसे जरूरी बताया। माही विज के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी समझाने की कोशिश की कि किसी सेलिब्रिटी की तस्वीर लेने का मतलब यह नहीं है कि उसकी निजी सीमाओं को नजरअंदाज किया जाए।

ALSO READ : न्यूजीलैंड को आखिरी दो मैचों में भी नहीं मिलेगी राहत! तिलक वर्मा ने किया ऐसा ऐलान, कीवियों की बढ़ी टेंशन

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...