Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी, बाहर हुए ये खिलाड़ी

Bhuvneshwar Kumar return Team India
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी, बाहर हुए ये खिलाड़ी
News on WhatsAppJoin Now

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम (Team India) इस समय वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम से पिछले 4 सालों से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की टीम इंडिया में वापसी हुई है.

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की वापसी के साथ ही जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को इस सीरीज से आराम दिया गया है, वहीं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi0 को उनके लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया से बाहर किया गया है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल कुछ ऐसा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए शेड्यूल पहले ही आ चूका है. टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. भारत पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने वाली है. पहला टी20 मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

दूसरा टी20 मैच 24 अक्टूबर को होगा. वहीं तीसरा मैच 27 अक्टूबर को तय किया गया है. चौथा मैच 30 अक्टूबर और पांचवां और अंतिम टी20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.

Bhuvneshwar Kumar आईपीएल में लगातार कर रहे थे शानदार प्रदर्शन

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के बाद से टीम इंडिया से बाहर रखा जा रहा था, लेकिन पिछले 2 सीजन से भुवनेश्वर कुमार लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे, अब उन्हें इसी प्रदर्शन का ईनाम मिला है. भुवनेश्वर ने पिछले दो सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में जबरदस्त गेंदबाजी की है. इसकी बदौलत ही उनकी वापसी संभव हो पाई है. भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से खूब दिल जीता.

उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 28 विकेट चटकाए. उनकी इकॉनमी 7.95 की रही. स्विंग और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा. अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड में वो अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाकर भारत को जीत दिला सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...