दुनिया में भारतीय क्रिकेट टीम का अपना दबदबा रहा है. दुनियाभर में क्रिकेट में सबसे अमीर बोर्ड के नाम से BCCI प्रसिद्ध है. जय शाह BCCI से अब ICC के अध्यक्ष बन चुके है. वही BCCI के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी को बनाया गया था. अब वह 70 साल के हो चुके है और जल्द ही रिटायर भी होने वाले है. नियम के मुताबिक 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस पद पर नहीं बने रह सकते है. BCCI की सबसे सफल और पैसा बनाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग कराती है जो दुनिया की सबसे सफल लीग है. ऐसे में यह एक अहम् पद होता है.
BCCI के नए अध्यक्ष का नाम फाइनल
BCCI के अध्यक्ष के रूप में अब तक कई बड़े नाम रह चुके है. क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली भी अध्यक्ष पड़ पर बने रहे है. कभी क्रिकेट तो कभी राजनीतिक लोग इस पद को संभाल चुके है. अब BCCI के नए अध्यक्ष के लिस्ट में कांग्रेस के नेता राजीव शुक्ल का नाम सामने आ रहा है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की अगली सालाना बैठक (AGM) सितंबर में होनी है. बीसीसीआई की इस एजीएम में ही नया अध्यक्ष चुना जाएगा. सूत्रों के मुताबिक तब तक राजीव शुक्ला को यह पद सौंपा जा सकता है.
बता दें, राजीव शुक्ला राज्यसभा सदस्य हैं. वह मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. बीसीसीआई में भी राजीव शुक्ला का लंबे समय से दबदबा देखने को मिला है. वे 2020 से बोर्ड उपाध्यक्ष हैं.
BCCI के अब तक रहे अध्यक्ष रहे रोजर बिन्नी को 2022 अक्टूबर में बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया था। वह बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने थे, जिन्होंने सौरव गांगुली को रिप्लेस करते हुए ये पद हासिल किया था.
BCCI के अध्यक्ष की लिस्ट
अध्यक्ष का नाम
|
कब से
|
कब तक
|
1. R E ग्रांट गोवन
|
1928
|
1933
|
2. सिकंदर हयात खान
|
1933
|
1935
|
3. नवाब हमीदुल्ला खान
|
1935
|
1937
|
4. महाराजा K.S. दिग्विजय सिंह जी
|
1937
|
1938
|
5. पी सुब्बारायण
|
1938
|
1946
|
6. एंथनी एस डी’मेलो
|
1946
|
1951
|
7. जे सी मुखर्जी
|
1951
|
1954
|
8. विजयनगरम के महाराज कुमार
|
1954
|
1956
|
9.सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया
|
1956
|
1958
|
10. आर के पटेल
|
1958
|
1960
|
11.M. A. चिदंबरम
|
1960
|
1963
|
12. महाराजा फतेहसिंह राव गायकवाड़
|
1963
|
1966
|
13.Z. R. ईरानी
|
1966
|
1969
|
13. A. N. घोष
|
1969
|
1972
|
15.P. M. रूंगटा
|
1972
|
1975
|
16. रामप्रकाश मेहरा
|
1975
|
1977
|
17. M. चिन्नास्वामी
|
1977
|
1980
|
18 S. K. वानखेड़े
|
1980
|
1982
|
19. N.K.P. साल्वे
|
1982
|
1985
|
20. S. श्रीरामन
|
1985
|
1988
|
21. B. N. दत्त
|
1988
|
1990
|
22. माधवराव सिंधिया
|
1990
|
1993
|
23. I.S. बिंद्रा
|
1993
|
1996
|
24. राज सिंह डूंगरपुर
|
1996
|
1999
|
24. A C. मुथैया
|
1999
|
2001
|
26. जगमोहन डालमिया
|
2001
|
2004
|
27. रणबीर सिंह महेंद्र
|
2004
|
2005
|
28. शरद पवार
|
2005
|
2008
|
29. शशांक मनोहर
|
2008
|
2011
|
30. N. श्रीनिवासन
|
2011
|
2013
|
31. जगमोहन डालमिया
|
2013
|
2013
|
31. N. श्रीनिवासन
|
2013
|
2014
|
33. शिवलाल यादव
|
2014
|
2014
|
34. सुनील गावस्कर
|
2014
|
2014
|
35. जगमोहन डालमिया
|
2015
|
2015
|
36. शशांक मनोहर
|
2015
|
2016
|
37. अनुराग ठाकुर
|
2016
|
2017
|
38. C.K. खन्ना
|
2017
|
2019 |
39. सौरव गांगुली
|
23 अक्टूबर, 2019
|