आईपीएल 2026 (IPL 2026) को खत्म हुए अभी 3 हफ्ते भी नही हुए हैं और बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2027 (IPL 2027) की तैयारी शुरू कर दी है. आईपीएल 2027 को लेकर खबर थी कि इस बार इस टूर्नामेंट को और बड़ा किया जाएगा और 74 की जगह 94 मैच खेले जाएंगे, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल 2027 (IPL 2027) में कोई बदलाव नही होगा.
PTI की रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 (IPL 2027) की शुरुआत थोड़ी जल्दी होने वाली है. रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले सीजन की तरह बारिश या अत्यधिक गर्मी मैचों का मजा खराब नहीं करे इसी वजह से मैच को थोड़ा जल्दी शुरू किया जा सकता है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने संभावित तारीखों का खुलासा किया है.
IPL 2027 के शुरुआती शेड्यूल का हुआ खुलासा
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी और फाइनल 21 मई को खेला गया था. पिछले साल यानी 2025 में कुछ इसी तरह का शेड्यूल था. फिर ऑपरेशन सिंदूर के चलते जून के महीने में फाइनल हुआ था. बीसीसीआई अब बढ़ती गर्मी को देखते हुए आईपीएल के शेड्यूल को दो सप्ताह पहले करना चाहती है.
दरअसल भारतीय बोर्ड के पास गर्मी को लेकर कई शिकायतें भी आई हैं. फैंस के साथ ही खिलाड़ियों ने गर्मी के दौरान उत्तरी और पश्चिमी भारत पर खेलने पर नाखुशी जाहिर की है.
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2027 को लेकर कही ये बात
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल 2027 के शुरुआती शेड्यूल को लेकर कहा कि
“बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में इस तरह का विचार चल रहा है कि क्या हम टूर्नामेंट को मार्च अंत की जगह थोड़ा पहले शुरू कर सकते हैं. अगले साल से हम कोशिश करेंगे और मैंने हमारे जनरल मैनेजर को पहले ही निर्देश दे दिया कि क्या हम 10 मार्च से शुरू कर 15 मई को खत्म कर सकते हैं. जिससे कि प्लेऑफ और फाइनल पर मौसम का विपरीत असर न पड़े. मुझे फैंस और खिलाड़ियों से बहुत सारी शिकायतें मिली हैं.”
