अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। BCCI ने बुमराह को 15 सदस्यीय Team India Squad में शामिल किया है, लेकिन उनका सीरीज में खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। बुमराह फिलहाल अपनी फिटनेस हासिल करने की प्रक्रिया में हैं और उनके खेलने पर अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद लिया जाएगा।
बुमराह की जगह कौन बन सकता है विकल्प?
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अगर समय पर फिट नहीं हो पाते हैं तो चयनकर्ताओं ने उनके बैकअप के तौर पर प्रिंस यादव (Prince Yadav) को शॉर्टलिस्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह की फिटनेस को लेकर अंतिम स्थिति साफ होने के बाद ही बैकअप खिलाड़ी पर फैसला लिया जाएगा।
प्रिंस यादव (Prince Yadav) ने घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है और अगर बुमराह उपलब्ध नहीं होते हैं तो उनके लिए Team India में जगह बनाने का बड़ा मौका हो सकता है। हालांकि अभी उन्हें आधिकारिक तौर पर बुमराह का replacement घोषित नहीं किया गया है।
बुमराह के अलावा इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी नजर
अफगानिस्तान T20 Series के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के अलावा नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और हर्षित राणा (Harshit Rana) को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन इन चारों खिलाड़ियों की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। चारों खिलाड़ी फिलहाल Return to Play प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
बुमराह को इंग्लैंड दौरे के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज और हाल की कुछ T20I Series में नहीं खेल सके थे। अब उनकी वापसी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
13 सितंबर से शुरू होगी सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I Series 13 सितंबर से शुरू होगी। दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज Asian Games से पहले Team India के लिए अहम तैयारी मानी जा रही है। ऐसे में अगर बुमराह फिट होकर मैदान पर उतरते हैं तो भारतीय गेंदबाजी को बड़ा फायदा मिलेगा। लेकिन उनकी अनुपस्थिति में प्रिंस यादव (Prince Yadav) समेत दूसरे तेज गेंदबाजों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।
ALSO READ : रोहित पर सख्त हुआ BCCI, 2 साल का लगाया बैन, अगली सीरीज में भी नही होंगे टीम इंडिया का हिस्सा
