एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में पुरुष क्रिकेट का रोमांच बारिश के कारण लगातार प्रभावित हो रहा है। भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच 1 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर भी मौसम की नजर है। इससे पहले टूर्नामेंट के चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द हो चुके हैं।
ऐसे में अगर भारत (Team India) और श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) का सेमीफाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला मैच के नतीजे से नहीं, बल्कि तय नियमों के आधार पर होगा।
Asian Games 2026 सेमीफाइनल में हुई बारिश तो किसे मिलेगा फायदा
एशियन गेम्स (Asian Games 2026) के मौजूदा नियमों के मुताबिक नॉकआउट मुकाबला रद्द होने की स्थिति में बेहतर वरीयता वाली टीम अगले दौर में पहुंचती है। भारत और श्रीलंका के मामले में भारत की रैंकिंग बेहतर है। इसलिए अगर सेमीफाइनल में एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती और मैच रद्द हो जाता है, तो भारत सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा। इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे भी निर्धारित नहीं किया गया है।
भारत को क्वार्टर फाइनल में भी बारिश के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था। उस मुकाबले में भी भारत बेहतर वरीयता के कारण सेमीफाइनल में पहुंचा था। श्रीलंका को नेपाल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में इसी नियम का फायदा मिला था।
Asian Games 2026 फाइनल में भी बारिश हुआ तो कौन जीतेगा गोल्ड मेडल?
दिलचस्प बात यह है कि सेमीफाइनल और फाइनल के नियमों में अंतर है। 2026 एशियन गेम्स (Asian Games 2026) के पुरुष क्रिकेट फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। अगर फाइनल बारिश के कारण रद्द होता है, तो दोनों फाइनलिस्ट टीमों को संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक दिया जाएगा। यानी फाइनल में किसी टीम को रैंकिंग के आधार पर अकेले विजेता घोषित नहीं किया जाएगा।
भारत पिछली बार हांगझोउ एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीत चुका है। अब टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर है। हालांकि, इस बार बारिश ने टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण का पूरा समीकरण बदल दिया है।
भारत और श्रीलंका का सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को होना है। मौसम साफ रहा तो दोनों टीमों के बीच मैदान पर मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश फिर बाधा बनी तो नियम भारत को फाइनल का टिकट दिला सकते हैं।
ALSO READ: क्या विराट कोहली हैं सचिन तेंदुलकर से महान बल्लेबाज? आंकड़े दे रहे हैं गवाही, लेकिन सच कुछ और ही है
