Posted inक्रिकेट, न्यूज

एशिया कप की दोनों ट्रॉफी कब आएंगी भारत? बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया

Devajit Saikia Team India Asia Cup
एशिया कप की दोनों ट्रॉफी कब आएंगी भारत? बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) और 2026 की जीत ऐतिहासिक रही, लेकिन दोनों खिताब जीतने के बावजूद ट्रॉफियां अभी भारत नहीं पहुंची हैं। पुरुष और महिला टीम ने अलग-अलग मौकों पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दोनों ट्रॉफियों को लेकर स्थिति साफ की है।

सैकिया ने ट्रॉफी आने को लेकर दिया भरोसा

बीसीसीआई की 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के बाद पत्रकारों से बातचीत में देवजीत सैकिया से जब दोनों ट्रॉफियों के भारत आने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि दोनों ट्रॉफियां एक दिन बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी। हालांकि, उन्होंने इसकी कोई निश्चित समयसीमा बताने से इनकार किया।

सैकिया ने कहा कि वह कोई समयसीमा नहीं बताएंगे, लेकिन उन्हें भरोसा है कि दोनों एशिया कप (Asia Cup) ट्रॉफियां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई कार्यालय में पहुंचेंगी। फिलहाल दोनों ट्रॉफियां भारत के पास नहीं हैं।

दोनों टीमों ने नहीं ली थी ट्रॉफी

दरअसल, भारतीय पुरुष टीम ने 2025 एशिया कप जीतने के बाद मोहसिन नकवी से (Asia Cup) ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। इसके बाद 2026 महिला एशिया कप (Asia Cup) के फाइनल में श्रीलंका को हराने वाली भारतीय महिला टीम ने भी नकवी से ट्रॉफी और मेडल लेने से परहेज किया। बीसीसीआई ने महिला टीम के फाइनल से पहले ही एसीसी को अपने रुख की जानकारी दे दी थी। सैकिया ने इसे बोर्ड का संस्थागत फैसला बताया था।

भारत को कब मिलेंगी दोनों ट्रॉफियां?

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि दोनों ट्रॉफियां भारत कब पहुंचेंगी। सैकिया ने तारीख बताने से साफ इनकार किया है। इतना जरूर कहा है कि दोनों ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचेंगी। ऐसे में अभी इनके भारत आने की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

ALSO READ : 9 चौके 11 छक्के अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में बनाए 102 रन, विस्फोटक पारी में तोड़े ये 5 विश्व रिकॉर्ड

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...