Anvay Dravid: जहां एक भारतीय टीम (Team India) इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेल रही है, वहीं दूसरी ओर भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के साथ यूथ वनडे सीरीज खेल रही थी। जो कि अब समाप्त हो गई है। यह सीरीज 3 मैचों की थी, जिसमें श्रीलंका ने 2 मैचों में जीत हासिल करके सीरीज को अपने नाम कर लिया।
अब इस सीरीज के समाप्त होने के बाद खबर सामने आ रही है कि भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम इस सीरीज में जीत हासिल कर सकती है, लेकिन राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) को टीम से बाहर करके सीरीज को हार का सामना करना पड़ा। तो आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं कि यह खबर क्या है और ऐसा क्यों बोला जा रहा है।
Anvay Dravid को बाहर करना टीम इंडिया के हार की असली वजह
दरअसल भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेली जा रही थी। इस सीरीज के दूसरे मैच में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) ने 87 रनों की एक विस्फोटक पारी खेली थी। इस तूफानी पारी के बाद भी अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) को तीसरे मैच में के लिए बाहर कर दिया गया।
टीम इंडिया के हार के बाद फैंस का कहना है कि वह अगर टीम में शामिल होते, तो टीम को इस सीरीज में जीत हासिल कराने में एक महत्व पूर्ण भूमिका निभा सकते थे। फैंस उन्हें टीम से बाहर निकालने के लिए काफी ज्यादा सवाल उठा रहे हैं।
भारत के लिए अकेले लड़ते रहे विनीत
श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे मैच हंबनटोटा में खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने कुछ अच्छी शुरुआत नहीं की। 31 रन में भारतीय टीम के 2 विकेट गिर गए थे। इसके बाद मैदान में भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे विनीत ने 136 गेंदों में 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
इस पारी में विनीत ने 13 चौके और 3 छक्के भी जड़े। इसी के साथ उनका साथ दे रहे खिलाड़ी लक्ष्य रायचंदानी ने 61 रनों की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों की बेहतरीन पारी के बाद टीम ने बोर्ड पर कुल 290 रन लगा दिए थे।
1 विकेट से श्रीलंका ने जीता मैच
भारतीय टीम के द्वारा दिए गए 290 रनों के लक्ष्य को चेज करने के लिए मैदान में उतरे श्रीलंका के खिलाड़ियों में सेनुजा वेकुनागोडा ने 59 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली।
इस दौरान सेनुजा ने अपने बल्ले से 10 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने 48 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए और इस सीरीज को भारतीय टीम से 1 विकेट से छीन लिया।
