Posted inक्रिकेट, न्यूज, राजनीति

भारत की जीत के बाद अमित शाह ने लिया पाकिस्तान के मजे, कहा फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन….

Amit Shah on IND vs PAK Team India
भारत की जीत के बाद अमित शाह ने लिया पाकिस्तान के मजे, कहा फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन....
News on WhatsAppJoin Now

Amit Shah troll Pakistan after Team India win: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल रात भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का सबसे बड़ा मुकाबला खेला गया, लेकिन भारतीय टीम (Team India) ने इस मैच में एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की. भारत की जीत के बाद पुरे देश में जश्न का माहौल है. भारतीय फैंस टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं, वहीं भारत के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी पाकिस्तान का मजा लिया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा. पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा.

Amit Shah ने सरेआम बनाया पाकिस्तान का मजाक

भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अपने सोशल मीडिया पर भारत की जीत के बाद एक ट्वीट किया और उन्होंने लिखा कि

“टीम इंडिया ने शानदार खेला है. फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा. पूरी टीम को बधाई!”

अमित शाह के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि

“भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को इस बेहतरीन जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं. आपके जुनून, अनुशासन और टीमवर्क ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है. यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है.”

इन नेताओं ने भी दी भारतीय टीम को बधाई

भारत की जीत के बाद अमित शाह और राव इंद्रजीत सिंह के अलावा उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के नेता महेंद्र भट्ट ने कहा कि

“यह अद्भुत, शानदार… ऐतिहासिक और रोमांचक मुकाबला था. हमारी भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ियों की पाकिस्तान पर गौरवशाली जीत के लिए देशवासियों और विशेषकर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई.”

भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को कहीं भी आने नही दिया, बस मैच के पहले ओवर में ही पाकिस्तान की टीम मैच में दिखी इसके बाद अगले 39 ओवरों में पाकिस्तान की टीम कहीं नही दिखी. भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर 18 ओवरों में आलआउट हो गई.

ALSO READ: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराने के बाद देश को समर्पित किया जीत, कहा “हम पाकिस्तान को हर…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...