Posted inक्रिकेट, न्यूज

सूर्या कप्तान, संजू-जायसवाल ओपनर… टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को मिला मौका!

Team India Yashasvi Sanju and SKY
सूर्या कप्तान, संजू-जायसवाल ओपनर… टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को मिला मौका!
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) इस समय श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में इंग्लैंड (England Cricket Team) के दौरे पर है, जहां भारत और इंग्लैंड (IND vs  ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, इस टी20 के पहले मैच में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे, लेकिन बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया था और इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए नही उतरी थी.

वहीं दूसरे टी20 मैच को इंग्लैंड ने भारतीय टीम (Team India) को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, जबकि तीसरे टी20 मुकाबले में  तो इंग्लैंड की टीम ने भारत को 125 रनों से हरा दिया और सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है, वहीं अब टीम इंडिया को अगर ये सीरीज बराबरी करनी है, तो अगले दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी.

आकाश चोपड़ा ने चुना Team India की प्लेइंग 11

भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है, इस टीम की कमान उन्होंने भारत के विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को सौंपी है. वहीं बतौर ओपनर उन्होंने संजू सैमसन (Sanju Samson) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को चुना है. आकाश चोपड़ा ने ऐसी टीम का चुनाव किया है, जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी हुई है.

इस टीम में उन्ही खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो टीम इंडिया (Team India) में शामिल नही हैं और घर बैठे हुए हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक अल्टरनेट प्लेइंग 11 चुनी, जो भारत की मौजूदा T20I टीम से भी मजबूत नजर आ रही है. इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथो में है, जबकि बतौर ओपनर संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल इस टीम में शामिल हैं.

आकाश चोपड़ा ने IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दी जगह

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जहां उन्होंने भारत (Team India) की मौजूदा प्लेइंग 11 के अलावा एक अल्टरनेट टीम तैयार की. उन्होंने ओपनर्स के रूप में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को चुना. उनके दिमाग में केएल राहुल का नाम भी था लेकिन उन्होंने यशस्वी जायसवाल को प्राथमिकता दी. उन्होंने नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव को जगह दी और उन्हें कप्तान भी नियुक्त किया.

उन्होंने मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) और ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) को चुना. उन्होंने फिनिशर के रूप में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के नमन धीर (Naman Dhir) को टीम में जगह दी, जिनका IPL 2026 अच्छा रहा था. उन्होंने दो गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) और अनुकूल रॉय को चुना, जिन्होंने IPL में धमाल मचाया है.

आकाश चोपड़ा ने बतौर तेज गेंदबाज अपनी टीम में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को टीम इंडिया (Team India) में जगह दी है, जबकि बतौर स्पिनर क्रुणाल पंड्या और अनुकूल रॉय के साथ युजवेंद्र चहल को जगह दी है.

आकाश चोपड़ा की अल्टरनेट T20I टीम

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नमन धीर, क्रुणाल पंड्या, अनुकूल रॉय, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल.

ALSO READ: IND vs ENG: चौथे टी20 के लिए बदलेगी टीम इंडिया की ओपनर जोड़ी, वैभव और अभिषेक नही ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...