Aakash Deep: भारतीय टीम (Team India) का हिस्सा रहने वाले सभी भारतीय खिलाड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में भारतीय टीम के लिए टेस्ट प्रारुप में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले गेंदबाज आकाशदीप (Aakash Deep) ने बीते महीने 24 जून को अपनी मंगेतर के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं।
उनकी शादी की पार्टी में भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और क्रिकेटर मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से उठ रहा था कि एक क्रिकेटर की शादी में धोनी-विराट और रोहित (MS Dhoni, Virat Kohli and Rohit Sharma) जैसे बड़े और दिग्गज खिलाड़ी नजर क्यों नहीं आए?
इसी के बारे में जानकारी देते हुए आकाश दीप (Aakash Deep) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों पोस्ट किया जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।
Aakash Deep ने बताया शादी में क्यों नजर नहीं आए विराट-रोहित और धोनी?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेंदबाज आकाशदीप (Aakash Deep) ने अपने शादी के सभी कार्यक्रम अपने गांव से किए हैं। उन्होंने केवल अपनी शादी वाराणसी से की है। अपनी शादी के बाद जब वह मीडिया के सामने आए तो उनसे सवाल पूछा गया कि आपकी शादी में रोहित, विराट और धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर क्यों नहीं आए? क्या आप ने उनको शादी में नहीं बुलाया?
तो इसके जवाब में आकाशदीप ने जो जवाब दिया है उसे सुनने के बाद फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। इस वीडियों में आकाशदीप ने कहा कि उनके आने से क्या शादी हो पाती?
आकाश दीप ने बताया इन तीनो को न बुलाने की असली वजह
वायरल वीडियों में आकाशदीप ने कहा कि
“महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली काफी बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं। आज के समय में इन लोगों का काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। अगर ऐसे में मैन इन लोगों को यह पर बुलाया तो मुझे काफी ज्यादा सुरक्षा के भी इंतजाम करने पड़ते। इसी के साथ ही शादी में भी काफी ज्यादा समस्या आ सकती थी, क्योंकि इन तीनों ही खिलाड़ियों के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं और तीनों के फैंस का एक साथ यह आना काफी बड़ी समस्या बन सकती थी।”
भारतीय टीम में वापसी का सोच रहे हैं Aakash Deep
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते समय में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद आकाशदीप भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। वहीं IPL 2026 से कुछ समय पहले उन्हें इंजरी हो गई थी, जिसके कारण वह इस सीजन IPL का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे।
इसलिए अब एक बार फिर से वह भारतीय टीम में वापसी की तैयारी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। आने वाली सीरीजों में वह भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।
