Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 से पहले आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताई कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में बना सकती हैं जगह

Aakash Chopra predict IPL 2026 Playoff
IPL 2026 से पहले आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताई कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में बना सकती हैं जगह
News on WhatsAppJoin Now

Aakash Chopra: आईपीएल 2026 (Aakash Chopra) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. आईपीएल का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मैच से हो रहा है. आईपीएल 2026 के पहले मैच से पहले ही एक बुरी खबर सामने आ रही है. आरसीबी (RCB) के कई खिलाड़ी चोट की वजह से पहले मैच का हिस्सा नही होंगे, वहीं एसआरएच (SRH) के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) भी चोटिल हैं. उनकी जगह पर ईशान किशन (Ishan Kishan) टीम की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं.

आईपीएल की शुरुआत से पहले ही भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की भविष्यवाणी की है. आकाश चोपड़ा ने उन 4 टीमों को शार्टलिस्ट किया है, जो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं.

Aakash Chopra ने कहा टॉप 2 में होंगी ये 2 टीमें

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) के अनुसार हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पहले और अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे स्थान पर आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल को खत्म कर सकती है.

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा कि

“यह काफी मुश्किल सवाल है. कोई नहीं जानता क्योंकि इसके कई कारण हैं. जिसमें खिलाड़ियों की फॉर्म, फिटनेस, पिच की स्थिति, भाग्य का साथ और भी बहुत कुछ शामिल है. हालांकि, कागजों पर मुझे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम बहुत अच्छी नजर आ रही है.”

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि

“अगर उनके सभी खिलाड़ी फिट और खेलने के लिए उपलब्ध रहते हैं एवं उनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो उन्हें आदर्श रूप से पहले और दूसरे स्थान पर होना चाहिए. मगर ये कहना काफी मुश्किल है कि वे कहां तक पहुंचेंगे. हालांकि, मुझे लगता है कि वे निश्चित रूप से क्वालीफाई कर लेंगे.”

टॉप 4 में ये 2 टीमें भी कर सकती हैं क्वालीफाई

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए जिन 4 टीमों को आकाश चोपड़ा ने चुना है. उनमे टॉप 2 में उन्होंने मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का नाम लिया है, वहीं आईपीएल 2025 की फाइनलिस्ट रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को भी आकाश चोपड़ा ने टॉप 4 में रखा है.

आकाश चोपड़ा ने कहा कि

“मुझे लगता है कि पंजाब किंग्स वो तीसरी टीम है. जिसे क्वालीफाई करना चाहिए. मैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चौथी टीम के रूप में देख रहा हूं. हालांकि, आरसीबी खेमे से कोई अच्छी खबर नहीं आ रही है. नुवान तुषारा के बारे में खबर आ रही है. इसलिए आरसीबी के लिए हालात कुछ खास अच्छे नहीं दिख रहे हैं.”

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि

“हालांकि, जब मैं दूसरी टीमों और इस टीम की गहराई और ताकत को देखता हूं, तो मुझे लगता है कि आरसीबी को चौथी टीम होना चाहिए. इन चारों में से एक टीम बाहर हो सकती है, और पांचवीं टीम को मौका मिल सकता है. वह कोई भी टीम हो सकती है.”

ALSO READ: ‘रील, पार्टियां और लड़कियों ने किया बर्बाद’ इस भारतीय खिलाड़ी पर भड़के योगराज सिंह, कहा वो कभी युवराज नही बन सकता

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...