ARJUN TENDULKAR MI

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इस मिनी ऑक्शन में आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज तो कुछ खिलाड़ियों को रिटेन भी करेंगी। हालांकि इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस की टीम भी शामिल है। मुंबई की टीम ने भी अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है।

जहां मुंबई इंडियंस ने टीम से कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, तो वहीं इन नामों में एक नाम ऐसा है। जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

मिनी ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे अर्जुन तेंदुलकर

बता दें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम ने इस खिलाड़ी को 30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन अर्जुन को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। ख़बरों के मुताबिक, टीम ने आईपीएल 2023 से पहले ही अर्जुन को टीम से बाहर कर दिया हैं। जिसके बाद अर्जुन मिनी ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे। बता दें हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में गोवा के साथ खेलना शुरू किया है।

मुंबई इंडियन से रिलीज हुए संभावित खिलाड़ी

मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक कायरन पोलार्ड, फैब एलन और टायमल मिल्स का रिलीज्ड खिलाड़ियों का नाम सामने आया। लेकिन अनमोलप्रीत सिंह, मोहम्मद अरशद खान, मयंक मार्कंडेय, संजय यादव, रमनदीप सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, आकाश मधवाल, राहुल बुद्धी और मुरुगन अश्विन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

Read More : IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने बदल दी पूरी टीम, इन दिग्गज खिलाड़ियों को दिखाया टीम से बाहर का रास्ता

मुंबई के द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ी

आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ,सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स और टिम डेविड औप इशान किशन को रिटेन करने का फैसला कर सकती हैं।

Read More : फाइनल से पहले पत्रकार ने बाबर आजम से पूछ लिया आईपीएल से जुड़ा ये सवाल, पाकिस्तानी कप्तान की सिट्टीपिट्टी हुई गुम

Published on November 13, 2022 3:06 pm