भारतीय टीम (Team India) इस समय न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के दौरे पर है, भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफूट पर आ चुकी है. न्यूजीलैंड की टीम ने गेंदबाजी में भारत पर शिकंजा कसा है और अब टीम इंडिया की हालत खस्ती है.
दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 356 रनों पर आलआउट हुई. भारत (Team India) के लिए आकाश दीप ने सबसे ज्यादा 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, वहीं टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 116 रनों पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी है.
न्यूजीलैंड पर आज काल बनकर टूटे आकाश दीप
न्यूजीलैंड की टीम ने कल बेहद ही शानदार गेंदबाजी की और भारत के गेंदबाजों को बैकफूट पर रखा, अंत में ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडल ने कीवी टीम की पारी को संभाला और स्कोर को 250 रनों के करीब पहुंचाया था. हालांकि आज भारतीय गेंदबाज खासकर आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी की और पूरी टीम को मात्र 356 रनों पर समेट दिया.
न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए, वहीं भारत के लिए आकाश दीप ने 5 तो गुरनूर बरार और अंशुल कंबोज को 2-2 विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह के विकेट का खाता खाली रहा.
Team India की बल्लेबाजी ने किया निराश
भारतीय टीम (Team India) जब पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपना खाता तक नही खोल सके, वहीं बाकी बल्लेबाज भी खुश खास नही कर सके, केएल राहुल ने 25 तो देवदत्त पड्डीकल ने 21 रन बनाए, वहीं कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी आज खामोस रहा, उनके बल्ले से सिर्फ 17 रन निकले.
वहीं पिछले मैच में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत भी आज फ्लॉप रहे उन्होंने 23 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 60 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर नाबाद हैं. न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और काइल जेमिसन ने 2-2 विकेट झटके.
ALSO READ: बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम तेज, 23.16 लाख से अधिक लोगों ने ली शपथ
