Posted inक्रिकेट, न्यूज

साउथ अफ्रीका की जीत ने बिगाड़ा WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण, टॉप 2 पर इन टीमों का कब्जा, जानिए किस स्थान पर है भारत

WTC Points Table SA vs BAN Team India
साउथ अफ्रीका की जीत ने बिगाड़ा WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण, टॉप 2 पर इन टीमों का कब्जा, जानिए किस स्थान पर है भारत
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को एक पारी और 219 रनों से करारी शिकस्त दी।

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। वहीं, इस हार का सीधा असर बांग्लादेश की अंकतालिका में स्थिति पर पड़ा है।

साउथ अफ्रीका WTC पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर मौजूद

दूसरे टेस्ट में शानदार जीत के बाद मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका ने अंकतालिका में अपनी बादशाहत और मजबूत कर ली है। टीम अब 9 मैचों में 7 जीत और 2 हार के साथ कुल 84 अंक हासिल कर चुकी है। उसका अंक प्रतिशत (PCT) 77.78 है। इस प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में जगह बनाने की मजबूत दावेदार बन गई है।

सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बांग्लादेश को महज 91 रन पर समेट दिया। इसके बाद 494/7 रन बनाकर पारी घोषित की। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 184 रन पर ढेर हो गई। वियान मुल्डर ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में सात विकेट झटके।

टॉप-5 से बाहर हुआ बांग्लादेश

बांग्लादेश को इस हार के कारण अंकतालिका में नुकसान उठाना पड़ा है। टीम 36.67 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, इंग्लैंड 38.54 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। इस तरह बांग्लादेश टॉप-5 से बाहर हो गया है।

WTC Points Table में नंबर 4 पर मौजूद है टीम इंडिया

भारतीय टीम फिलहाल 50 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। भारत ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 5 में जीत, 4 में हार और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 69.23 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 66.67 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद टीम इंडिया को अंक प्रतिशत में कोई सुधार नहीं मिला। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला अंकतालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने का अहम अवसर होगा।

WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए लीग चरण के अंत में शीर्ष दो टीमों को क्वालीफाई करना है। ऐसे में आने वाले मुकाबले अंकतालिका की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे।

ALSO READ: झारखंड में SIR की मौजूदा प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग, हेमंत सोरेन सरकार का प्रस्ताव विधानसभा से ध्वनिमत से पारित

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...