Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs PAK: नो हैंडसेक के बाद भारत और पाकिस्तान के कप्तान के बीच हुआ बवाल, मैदान पर दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

IND vs PAK Pakistan Toss
IND vs PAK: नो हैंडसेक के बाद भारत और पाकिस्तान के कप्तान के बीच हुआ बवाल, मैदान पर दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा
News on WhatsAppJoin Now

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और चर्चा न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 (Rising Star Asia Cup 2026) में रविवार को भारत ए और पाकिस्तान ए (IND vs PAK) के बीच मुकाबले से पहले टॉस के दौरान ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

टॉस के नतीजे को लेकर दोनों टीमों के कप्तान आमने-सामने आ गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

IND vs PAK: टॉस के फैसले पर हुआ असमंजस

दोहा में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने सिक्का उछाला, जबकि पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद (Abdul Samad) ने हेड्स चुना। सिक्का जमीन पर गिरने के बाद प्रेजेंटर ने टेल्स आने की घोषणा कर दी और भारत को टॉस का विजेता बताया।

हालांकि, इसके बाद दोनों कप्तानों ने नीचे झुककर सिक्के को ध्यान से देखा। पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद ने सिक्के की ओर इशारा करते हुए कहा, “यह हेड्स है, यह हेड्स है।” इसके बाद सिक्के को दोबारा देखा गया और प्रेजेंटर ने अपनी गलती सुधारते हुए पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को टॉस का विजेता घोषित कर दिया।

पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान दोनों कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ भी नहीं मिलाया। इस तरह एशिया कप 2025 से शुरू हुई नो हैंडशेक परंपरा इस मुकाबले में भी जारी रही।

IND vs PAK: तिलक वर्मा ने पिच को लेकर क्या कहा?

टॉस के बाद भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करने के बारे में सोच रही थी, क्योंकि पिच थोड़ी सूखी दिखाई दे रही है। उन्होंने हर्षित राणा और प्रिंस यादव की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि चोट से वापसी के बाद इस तरह का प्रदर्शन करना खिलाड़ियों और टीम दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

तिलक ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह एक अन्य मुकाबला है, लेकिन दर्शकों के लिए भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा खास और दिलचस्प रहता है।

IND vs PAK: दोनों टीमों में नहीं हुआ बदलाव

भारत ए और पाकिस्तान ए ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। भारत की टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान ए की कप्तानी अब्दुल समद कर रहे हैं।

ALSO READ: लखनऊ में यूपी सरकार के मंत्रियों धर्मपाल सिंह और दानिश आजाद अंसारी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर साधा निशाना: पीडीए (PDA) और पूर्ववर्ती शासन की कानून व्यवस्था को लेकर लगाए आरोप

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...