Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

अखिलेश ये मानने को तैयार नहीं हैं कि यूपी की जनता उन्हें नकार चुकी है: सुब्रत पाठक

Subrata Pathak on Akhilesh Yadav
अखिलेश ये मानने को तैयार नहीं हैं कि यूपी की जनता उन्हें नकार चुकी है: सुब्रत पाठक
News on WhatsAppJoin Now

लखनऊ, 21 नवंबर। भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार दो चुनावों में हार के बाद अब अखिलेश को 2027 में भी हार दिख रही है। उन्होंने दावा किया कि सपा के कार्यकर्ता भी जमीन पर पार्टी की हार की चर्चा करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश के बयान अपने कार्यकर्ताओं को बरगलाने की कोशिश हैं। उन्हें यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि अगली हार के बाद समाजवादी पार्टी का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

‘लगातार हार से सपा में निराशा’

सुब्रत पाठक ने कहा कि 2017 और 2022 के चुनावों में हार के बाद अखिलेश यादव बौखलाए हुए हैं। वो ये मानने को तैयार नहीं हैं कि यूपी की जनता उन्हें नकार चुकी है। इसलिए वो हार का ठीकरा किसी और पर फोड़ते रहते हैं। पाठक ने दावा किया कि अखिलेश यादव को आगामी विधानसभा चुनाव में भी स्पष्ट रूप से सपा की हार नजर आ रही है।

यही कारण है कि वो लगातार अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, यूपी की जनता इनका ढोंग पहचानती है। 2027 में सपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न ट्रेडों के ऑल इंडिया टॉपर्स को किया सम्मानित, देशभर के प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं को मिला प्रोत्साहन

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...