Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न ट्रेडों के ऑल इंडिया टॉपर्स को किया सम्मानित, देशभर के प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं को मिला प्रोत्साहन

PM MODI
प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न ट्रेडों के ऑल इंडिया टॉपर्स को किया सम्मानित, देशभर के प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं को मिला प्रोत्साहन
News on WhatsAppJoin Now

लखनऊ, 21 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों के ऑल इंडिया टॉपर्स को अपने हाथों से मंच पर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सीटीएस ऑल इंडिया टॉपर्स के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड के लिए काव्या लेका आर.एन. (SMRV गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वुमेन, नागरकोइल, तमिलनाडु), कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए संधना लक्ष्मी आर. (गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वुमेन, पुल्लंबाड़ी) और डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए ताबिश शौकत (गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर) शामिल रहीं।

सीटीएस स्पेशल टॉपर्स की दिव्यांग श्रेणी में मेटल कटिंग अटेंडेंट ट्रेड के लिए अमित बैरागी (रामकृष्ण मिशन ब्लाइंड बॉयज एकेडमी, पश्चिम बंगाल) तथा कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए सूरज साहू (गवर्नमेंट डिवीजनल आईटीआई, भोपाल, मध्य प्रदेश) को सम्मानित किया गया।

सीटीएस स्पेशल टॉपर्स वुमेन एंड हार्ड ट्रेड्स श्रेणी में मैकेनिकल मोटर व्हीकल ट्रेड के लिए सुप्रीति मोहपात्रा (गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, पुरी, ओडिशा) और सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल ट्रेड के लिए संगीता टी. (गवर्नमेंट आईटीआई, अलथूर, तमिलनाडु) को पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं, सीआईटीएस ऑल इंडिया टॉपर्स में ऑफिस मैनेजमेंट के लिए एंजेल मैरी एंटो (नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, केरल), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए शहबाज खान (गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स, अलीगंज, उत्तर प्रदेश) तथा इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए संध्या देवी (नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, नोएडा, उत्तर प्रदेश) को प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मानित किया। इन अवॉर्डीज की पोशाकें एनएसटीआई फॉर वुमेन, नोएडा की सीआइटीएस प्रशिक्षुओं ने स्वयं डिजाइन की और तैयार की हैं।

ALSO READ: लखनऊ में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सपा पर साधा निशाना: बोले- ‘अखिलेश यादव केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं, जनता उनकी मंशा जानती है’

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...