Mohammed Siraj: भारतीय टीम (Team India) इस समय न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) दौरे पर है और दोनों ही देशों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम ने इससे पहले खेले गए टी20 सीरीज बराबर कराई है, जबकि वनडे सीरीज को अपने नाम किया है। अब दोनों ही देश टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं, भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में ड्राइविंग सीट पर है।
हालांकि हैरान करने वाली बात ये है कि पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को टीम इंडिया में शामिल नही किया गया। इसको लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस के नेता ने इसे धर्म से जोड़कर बवाल मचाना शुरू कर दिया है।
Mohammed Siraj पर इमरान मसूद ने क्या कहा?
दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के चयन पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद तेज गेंदबाज को टीम में जगह नहीं दी गई।
“उनका नाम मोहम्मद सिराज है, इसीलिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।”
मसूद के इस बयान ने क्रिकेट के मैदान से निकलकर राजनीतिक बहस का रूप ले लिया है।
बीजेपी ने लगाया ध्रुवीकरण की राजनीति का आरोप
उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मसूद के बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ध्रुवीकरण और तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं।
“भारत में राष्ट्रीय टीम में लोगों का चयन धर्म के आधार पर नहीं होता।”
सपा ने चयन प्रक्रिया पर रखी अपनी बात
इस विवाद पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर ने बीजेपी की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी मसूद के बयान का इस्तेमाल जनता का ध्रुवीकरण करने के लिए कर रही है।
“क्रिकेट या किसी भी अन्य खेल में चयन योग्यता के आधार पर होना चाहिए।”
क्रिकेट चयन बना राजनीतिक बहस का मुद्दा
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। इस फैसले पर पहले भी क्रिकेट जगत में सवाल उठे थे। अब इमरान मसूद के बयान के बाद मामला राजनीतिक बहस में बदल गया है। हालांकि, टीम प्रबंधन की ओर से चयन को लेकर क्रिकेट संबंधी कारणों का हवाला दिया गया है। फिलहाल इस विवाद ने खेल में चयन प्रक्रिया और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।
ALSO READ: IPL 2027 के लिए LSG ने किया अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान, ये खिलाड़ी लेगा टीम में ऋषभ पंत की जगह
