Posted inक्रिकेट, न्यूज

4 4 4 4 4 6 6 6 मोहित उलवा के सामने निकली पाकिस्तान टीम की हवा, भारत ने रोमांचक मैच में चौका जड़कर जीता एशिया कप फाइनल

IND vs PAK Team India win
4 4 4 4 4 6 6 6 मोहित उलवा के सामने निकली पाकिस्तान टीम की हवा, भारत ने रोमांचक मैच में चौका जड़कर जीता एशिया कप फाइनल
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय अंडर-19 टीम (Team India) और पाकिस्तान अंडर-19 टीम (Pakistan Cricket Team) के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल (Asia Cup 2026 Final) मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम के सामने इस फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान (IND vs PAK) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया.

पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने शतक ठोका, वहीं अब्दुल कादिर और फरहान युसूफ ने अर्द्धशतक जड़ा. भारतीय टीम (Team india) ने इस लक्ष्य को अंतिम गेंद पर 1 विकेट से अपने नाम किया. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट का फाइनल अपने नाम किया.

पाकिस्तान ने खड़ा किया 337 रनों का विशाल स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 111 गेंदों पर 107 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

वहीं, अब्दुल कादिर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर 80 रन बनाए। कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 60 गेंदों पर 63 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से काव्या पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 68 रन देकर चार विकेट हासिल किए, जबकि चिगुरुपति वेंकट ने तीन विकेट झटके।

आर्यवीर सहवाग और Team India के कप्तान लक्ष्य ने संभाली पारी

338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम (Team India) को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्या राजेश रायचंदानी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। आर्यवीर ने 58 रन बनाए, जबकि कप्तान लक्ष्या ने शानदार 80 रनों की पारी खेली।

हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। एक समय ऐसा लगने लगा था कि भारत यह फाइनल गंवा देगा।

मोहित उलवा बने Team India के जीत के हीरो

जब भारतीय टीम (Team India) मुश्किल में थी, तब मैनाल चौहान और मोहम्मद उलवा ने मोर्चा संभाला। मैनाल ने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए। इसके बाद मोहित उलवा ने निचले क्रम में उतरकर तूफानी बल्लेबाजी की।

नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने आए उलवा ने महज 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे और उसके हाथ में केवल एक विकेट बचा था। अंतिम गेंद पर तीन रन की जरूरत थी। उलवा ने चौका जड़कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

एक विकेट से जीता Team India

इस तरह भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाकर पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। रिजवानुल्लाह ने पाकिस्तान की ओर से तीन विकेट लिए।

इस जीत के साथ भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। मोहम्मद उलवा की नाबाद 49 रनों की पारी इस फाइनल की सबसे यादगार पारी बन गई।

ALSO READ: 8 साल पुराने सैंडपेपर कांड पर फिर मचा बवाल, डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर उठाए सवाल, बोले- झूठी कहानी बचाना चाहते हैं!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...