भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम (Team India) में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तेज गेंदबाज गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को टेस्ट टीम में शामिल किया है।
वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav( को टीम से रिलीज कर दिया गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने 14 नवंबर को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
गुरनूर बरार को मिला टेस्ट Team India में मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले गुरनूर बरार को अब टेस्ट टीम (Team India) में जगह मिली है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) के साथ जुड़ेंगे।
हालांकि, टेस्ट टीम में शामिल होने के कारण वह 15 नवंबर को होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि उनकी जगह वनडे टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा।
कुलदीप यादव की हुई Team India से छुट्टी
दूसरी तरफ, भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह भारत लौटकर घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेंगे। कुलदीप की जगह गुरनूर को शामिल किए जाने से टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में तेज गेंदबाजों के विकल्प बढ़ गए हैं।
ऋषभ पंत भी टेस्ट टीम से जुड़े
बीसीसीआई ने यह भी जानकारी दी कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ चुके हैं। पंत की वापसी से टीम के विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी।
19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में आयोजित होगा। भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में रहेगी, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
भारत की अपडेटेड टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार।
अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में गुरनूर बराड़ को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं। भारतीय टीम की कोशिश इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने की होगी।
