न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम (India) की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को लेकर टीम मैनेजमेंट ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। इतना ही नहीं, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को लेकर भी अलग योजना बनाई गई है। इन बदलावों के पीछे टीम इंडिया की नजर आगामी टेस्ट सीरीज पर भी है।
चोट ने प्रसिद्ध कृष्णा की उम्मीदों पर फेरा पानी
प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए शुरुआती टीम में शामिल थे, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इसके बाद से प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) पूरी तरह फिट होने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, अभी उन्हें मैच खेलने के लिए जरूरी फिटनेस हासिल करने में और समय लगेगा।
इसी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया है। अब प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद भारत ए (India A) की टीम से न्यूजीलैंड ए (New Zealand A) के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार दिवसीय मुकाबले में खेल सकते हैं। इससे उन्हें टेस्ट सीरीज से पहले मैच अभ्यास का मौका मिलेगा।
मोहम्मद सिराज को लेकर क्यों बदली टीम इंडिया की प्लानिंग?
मोहम्मद सिराज को लेकर भी टीम मैनेजमेंट ने अहम फैसला लिया है। सिराज न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारत ए के दूसरे चार दिवसीय मुकाबले के लिए भी भेजा गया है।
यह मुकाबला न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेला जाएगा। सिराज का इस मैच में खेलना आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों से जुड़ा है। हालांकि, इस फैसले के कारण 4 नवंबर को होने वाले पहले वनडे में उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो सकते हैं। बीसीसीआई की ओर से उन्हें वनडे सीरीज से बाहर नहीं किया गया है।
नीतीश रेड्डी के लिए भी तैयार किया गया खास प्लान
सिर्फ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) और सिराज ही नहीं, नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर भी टीम मैनेजमेंट ने अलग योजना बनाई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेलेंगे। इसके बाद उन्हें भारत ए की टीम से जोड़ दिया जाएगा।
वह तीसरे और आखिरी चार दिवसीय मुकाबले में हिस्सा लेकर टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी। वहीं, पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। इस तरह भारतीय टीम वनडे के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट की तैयारियों पर भी ध्यान दे रही है।
