Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने तो हरा ही दिया था, अभिषेक और वैभव के विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने जीता तीसरा टी20

IND vs NZ Team India BCCI Abhishek Sharma
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने तो हरा ही दिया था, अभिषेक और वैभव के विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने जीता तीसरा टी20
News on WhatsAppJoin Now

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीसरा टी20 मैच आज वेलिंगटन में खेला जा रहा है. भारतीय (Team India) कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम आज तीसरे टी20 मैच में उसी टीम के साथ मैदान पर उतरी है, जिस टीम के साथ टीम इंडिया (Team India) दूसरे टी20 में उतरी थी.

भारत के सामने आज न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के बल्लेबाज कुछ खास नही कर सके, रग्बी वाले इस मैदान पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 200 रन बनाने नही दिया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 20 ओवरों में 198 रनों पर रोक लिया है. इसके बाद टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के शतक की बदौलत भारत (Team India) ने 13.2 ओवरों में ही मैच को अपने नाम कर लिया.

फिन एलेन और डेरिल मिचेल ने Team India को बैकफूट पर ढकेला

भारतीय टीम जब गेंदबाजी करने उतरी तो कीवी टीम के पहले ओपनर बल्लेबाज को 2 रनों के निजी स्कोर पर ही पवेलियन की राह दिखा दी, लेकिन उसके बाद फिन एलेन और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान फिन एलेन ने 25 गेंदों में 5 चौके की मदद से 40 रन बनाए.

वहीं डेरिल मिचेल एक छोर पर टिके रहे, उन्होंने 52 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 89 रनों की पारी खेली. वहीं बेवन जैकब ने 23 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए.

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पॉवरप्ले में ही खत्म कर दिया मैच

भारतीय टीम (Team India) जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम इंडिया ने पॉवरप्ले में ही मैच खत्म कर दिया. पॉवरप्ले में ही टीम इंडिया ने 100 रनों के आंकड़े को पूरा किया. भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. वैभव सूर्यवंशी ने जहां 19 गेंदों में 45 रन बनाए, वहीं अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 113 रनों की पारी खेली.

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आज फिर निराश किया. संजू सैमसन जहां सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, वहीं संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए. वहीं भारत के लिए नमन धीर ने विजयी चौका लगाया और भारत ने 13.2 ओवरों में 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया.

ALSO READ: ‘2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो गिल को खुश रखना पड़ेगा’, रोहित शर्मा के बयान ने मचाई हलचल, श्रेयस अय्यर को लेकर भी कही बड़ी बात!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...