Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों ईशान किशन नही हैं टीम इंडिया का हिस्सा, तीसरे टी20 के लिए इन 11 खिलाड़ियों को मौका

IND vs NZ Toss Team India
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों ईशान किशन नही हैं टीम इंडिया का हिस्सा, तीसरे टी20 के लिए इन 11 खिलाड़ियों को मौका
News on WhatsAppJoin Now

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ0 के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आज तीसरा मैच खेला जा रहा है. पहले खेले गए दोनों मैचों में टीम इंडिया (Team India) ने जीत हासिल की और सीरज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है, अब भारतीय टीम अगर आज होने वाले मुकाबले को जीतने में सफल रही तो टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर लेगी.

इस सीरीज का तीसरा मैच हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम (Team India) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

ईशान किशन नहीं हैं Team India का हिसा

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान बताया कि आज फिर ईशान किशन (Ishan Kishan) टीम का हिस्सा नही हैं, दूसरे टी20 के दौरान उन्हें चोट लगी थी और उसके बाद से वो टीम से बाहर हैं. आज श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान बताया कि टीम इंडिया आज भी दूसरे टी20 वाली टीम के साथ मैदान में उतर रही है.

भारतीय टीम में ईशान किशन की जगह पर आज भी वैभव सूर्यवंशी ही खेलते नजर आने वाले हैं. वैभव सूर्यवंशी पिछले मैच में कुछ खास नही कर सके थे, लेकिन आज उनसे बड़ी उम्मीद होगी.

तीसरे टी-20 मैच के लिए दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर.

ALSO READ: शिवहर में नशा मुक्ति दिवस पर सीधा संवाद: सम्राट चौधरी ने युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...