Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs NZ: तिलक वर्मा ने मैच के बाद किया खुलासा, बताया गौतम गंभीर के इस गुरुमंत्र ने जिताया भारत को हारा हुआ मैच

Tilak Varma Team India Win
IND vs NZ: तिलक वर्मा ने मैच के बाद किया खुलासा, बताया गौतम गंभीर के इस गुरुमंत्र ने जिताया भारत को हारा हुआ मैच
News on WhatsAppJoin Now

Tilak Varma: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज  क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया. जहां भारतीय टीम (Team India) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए और भारत को 181 रनों का लक्ष्य दिया.

भारतीय टीम ये मुकाबला गंवा चुकी थी, लेकिन नमन धीर (Naman Dhir) ने भारत को आशा दिया, वहीं उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा (Tilak Varma) और नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने भारत को इस मैच में 1 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट से जीत दिला दी.

Tilak Varma ने बताया गंभीर ने किया दिया था गुरुमंत्र

पांच विकेट गिरने के बाद आपकी मानसिकता क्या थी? इस पर तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने कहा

“नहीं, उस समय मैं सिर्फ यही सोच रहा था कि मुझे अंत तक बल्लेबाजी करनी है. आज के मैच से ठीक पहले मेरी कोच गौतम सर और सितांशु कोटक सर से बात हुई थी. मैं उन दोनों से बातचीत कर रहा था और उन्होंने एक बात कही, जिस पर हम सभी विश्वास करते हैं और पूरा भारत भी आप पर भरोसा करता है. अगर आप अंत तक क्रीज पर टिके रहते हैं, तो आप हमारे लिए मैच जीतकर लाएंगे. बस यही बात मेरे दिमाग में चल रही थी. मैं मैच को जितना संभव हो सके, उतना आगे तक ले जाना चाहता था. आखिरकार, एक बार फिर लोगों ने मुझ पर जो भरोसा जताया था, मैं उस पर खरा उतरा. मुझे खुद पर बहुत गर्व है.”

वहीं तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने नमन धीर के साथ साझेदारी पर कहा कि

“मैं नमन से कह रहा था कि हम अंत तक टिके रहेंगे. खासकर आज विकेट पिछले मैच की तुलना में थोड़ा धीमा था. इसलिए मैं नमन से कह रहा था कि जब स्पिन गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे हों, तो हमें दौड़कर रन लेने में ज्यादा मेहनत करनी होगी. यही हमारी योजना थी. जब स्पिन गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे थे, तब हमने तेजी से रन लेने की कोशिश की. दुर्भाग्य से मिचेल सैंटनर के आखिरी ओवर में नमन आउट हो गए. वरना मुझे लगता है कि हम 19वें ओवर में, माफ कीजिए, 18वें ओवर में ही मैच खत्म कर देते. जिस तरह से नमन ने बल्लेबाजी की, उसका श्रेय उन्हें भी जाता है. इसके बाद हैदराबाद के दोनों लड़के मैदान पर थे, नीतीश रेड्डी और मैं. हमें बहुत खुशी है कि हमने मैच खत्म किया.”

स्पिनर के खिलाफ अंत में क्या थी रणनीति

स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी करने की रणनीति पर तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने कहा कि

“बिल्कुल, हमारी योजना कुछ ऐसी ही थी. हमने सोचा था कि जब गेंद हमारी पहुंच और शॉट खेलने के अनुकूल क्षेत्र में आएगी, तभी हम आक्रामक रुख अपनाएंगे. बाकी समय हमारा ध्यान गेंद को खाली जगहों पर खेलकर रन लेने और तेजी से दौड़ने पर था. हमने ऐसा ही किया. मुझे लगता है कि स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ हमने चार से पांच बार दो-दो रन लिए. वे आठ से दस रन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण थे. मुझे लगता है कि हमने उस समय समझदारी से बल्लेबाजी की.”

तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने आगे कहा कि

“बाद में हमें पता था कि तेज गेंदबाजों के खिलाफ हम छक्के लगा सकते हैं. इस बड़े मैदान पर हमें गेंद की गति का फायदा उठाना था. इसलिए हम सही मौके का इंतजार कर रहे थे और आखिर में हमने शानदार अंदाज में मैच समाप्त किया.”

ALSO READ: ग्रुप सेल्फी के शौकीनों के लिए आया नया OPPO F35 स्मार्टफोन, कैमरे से लेकर बैटरी तक मिलेंगे ये बड़े फीचर्स

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...