Posted inन्यूज, उत्तर प्रदेश, राजनीति

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

CM Yogi at Harish Dwivedi House
हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि
News on WhatsAppJoin Now

लखनऊ, 18 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती के सदर तहसील के तेलियाजोत गांव पहुंचे। उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता जी के निधन पर शोक जताया। श्री द्विवेदी की मां यशोदा देवी का विगत दिनों निधन हो गया था। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 11:15 बजे नगर थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वह कार से तेलियाजोत गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री द्विवेदी के घर पहुंचकर स्मृतिशेष यशोदा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि दी। उन्होंने हरीश द्विवेदी व परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा, परिवार के लिए यह अत्यंत कठिन समय है। किसी भी संतान के लिए मां का निधन सबसे दुखद क्षण होता है। प्रभु श्रीराम समस्त परिवार को यह दुख सहन करने का संबल प्रदान करें।

इस दौरान भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह आदि ने भी दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्पार्चन कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना प्रदान की।