Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs WI: चौथे टी20 में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोया आपा, सीधे तौर पर इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

Shreyas Iyer Post Match IND vs WI
IND vs WI: चौथे टी20 में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोया आपा, सीधे तौर पर इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार
News on WhatsAppJoin Now

Shreyas Iyer: वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) इस समय भारत (Team India) दौरे पर है. भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, इस सीरीज का चौथा मैच कल रात हैदराबाद में खेला गया. भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए.

इसके जवाब में जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो 19.3 ओवरों में ही पूरी टीम सिर्फ 223 रनों पर आलआउट हो गई. भारतीय टीम को इस मैच में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने हार पर बात की है.

कप्तान Shreyas Iyer ने बताई हार की वजह

वेस्टइंडीज से मिली 24 रनों से हार के बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि

“मुझे लगता है कि हमने अपनी लाइन लेंथ को ठीक से नहीं समझा और देखिए, 250 रनों का पीछा करते समय आपको एक निश्चित पैटर्न में खेलना होता है. इसलिए मुझे लक्ष्य का पीछा करने का हमारा तरीका पसंद आया, लेकिन दुर्भाग्य से हम गेंदबाजी में अपनी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाए और यहीं पर हम थोड़ा पीछे रह गए. बस उन्होंने अपनी योजना को अच्छे से लागू किया और पिच थोड़ी ऑफ थी.”

कैसा रहा चौथे मैच का हाल

वेस्टइंडीज की टीम जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो शाई होप की 102 रन और शेरफेन रदरफोर्ड के 49 रनों की बदौलत भारत के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए.

इसके बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दी, लेकिन टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया, हालांकि अंत में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत को जीताने की कोशिस की और भारतीय टीम को 24 रनों से इस मैच में हार का सामना करना पड़ा.

ALSO READ: IND vs WI: वेस्टइंडीज के सामने 15वें ओवर तक जीत रही थी टीम इंडिया तभी गौतम गंभीर ने भेजा ये मैसेज और मिली शिकस्त

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...