बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों ऐसा हंगामा देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों के बीच नई बहस छेड़ दी है। गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई हाथापाई में अब माही विज भी चर्चा में आ गई हैं। सामने आए वीडियो में माही नकुल को रोकने के दौरान उन पर हाथ उठाती नजर आ रही हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर माही के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर गुल्लू और नकुल के बीच लड़ाई किस बात पर शुरू हुई और माही ने बीच में आकर ऐसा कदम क्यों उठाया? आइए जानते हैं पूरे मामले की कहानी।
गुल्लू और नकुल के बीच क्यों शुरू हुई लड़ाई?
बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में विवाद की शुरुआत काजी तौकीर और स्काउट ओपी से जुड़े एक मामले को लेकर हुई। बताया गया कि काजी ने स्काउट के कान में थूकने की घटना का जिक्र करते हुए उसका मजाक बनाया था। नकुल धुल को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने स्काउट को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद मामला बढ़ता चला गया। गुल्लू ने नकुल को इस विवाद के बीच में पड़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच बहस तेज हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और घर के दूसरे सदस्यों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।
गुल्लू को बचाने पहुंचीं माही, नकुल पर उठाया हाथ
Bigg Boss 20 में गुल्लू और नकुल के बीच चल रही हाथापाई के दौरान माही विज भी वहां पहुंच गईं। वायरल वीडियो में वह नकुल को रोकने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। इसी दौरान माही नकुल की पीठ पर हाथ मारती नजर आईं। गुल्लू के साथ हुई इस घटना को देखकर माही भावुक भी हो गईं और उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
हालांकि, माही के इस कदम को लेकर दर्शकों की राय बंट गई है। कुछ लोग इसे गुल्लू के प्रति उनके लगाव से जोड़ रहे हैं, जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि लड़ाई रोकने के दौरान किसी पर हाथ उठाना कितना सही है। इस घटना ने बिग बॉस के घर में हिंसा और नियमों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
माही के वीडियो पर भड़के दर्शक, कार्रवाई की उठी मांग
माही विज का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की। कुछ दर्शकों ने सवाल उठाया कि अगर नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई पर कार्रवाई हो सकती है, तो माही के व्यवहार पर भी विचार किया जाना चाहिए।
वहीं, इस पूरे विवाद में नकुल धुल के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की मांग हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, नकुल और गुल्लू की लड़ाई के बाद बिग बॉस ने नियमों के उल्लंघन को लेकर नकुल को घर से बाहर कर दिया। अब माही के वायरल वीडियो को लेकर दर्शकों के बीच बहस जारी है।
ALSO READ : IND vs WI: हैदराबाद में आज छक्कों की बरसात! चौथे टी20 में टूट सकते हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड
