Team India: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर में खेला जाना है. अब तक इस सीरीज के 2 मैचों में दोनों ही टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं और सीरीज बारबरी पर है, अब जिस भी टीम को जीतना है, उस टीम को अगले 3 मैचों में से 2 मैचों में जीत हासिल करनी होगी.
आज इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम (Team India) और वेस्टइंडीज टीम (West Indies Cricket Team) दोनों ही टीमों ने बदलाव किया है. दूसरे टी20 मैच में मिली शिकस्त के बाद किन खिलाड़ियों को मौका मिला है आइए जानते हैं.
श्रेयस अय्यर ने Team India में हुए बदलाव पर कही ये बात
भारतीय टीम (Team India) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस के वक्त टीम में हुए बदलाव पर कहा कि
“पिछले मुकाबले में ओस का काफी बड़ा असर देखने को मिला था. किसी भी दिन ऐसा हो सकता है, इसलिए आपको उस बात को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की मानसिकता रखनी होगी. यह जरूरी है कि हम परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढालें और उनका आकलन करके एक अच्छा स्कोर खड़ा करें.”
श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि
“शिवम दुबे की जगह नितीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है. मैदान के आकार को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए गए हैं. हमें ऐसे गेंदबाज की भी जरूरत थी, जो सटीक यॉर्कर डाल सके.”
श्रेयस अय्यर ने इस बात की पुष्टि की है कि शिवम दुबे की जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है, वहीं ओंस की वजह से कुलदीप यादव की जगह पर प्रिंस यादव को शामिल किया गया है.
IND vs WI तीसरे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती.
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.
ALSO READ: तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के लिए खतरा होंगे ये 5 भारतीय खिलाड़ी, एक झटके में पलट सकते हैं पूरा मैच
