भारतीय टीम (Team India) के लिए अक्टूबर का महीना बेहद व्यस्त रहने वाला है। वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया अब टी20 क्रिकेट में लगातार मुकाबले खेलेगी। भारत को पहले वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है।
दोनों सीरीज को मिलाकर भारतीय टीम (Team India) सिर्फ 26 दिनों के भीतर 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी। आइए देखते हैं कब भारतीय टीम को किस टीम के खिलाफ खेलना है।
6 अक्टूबर से शुरू होगी वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां टी20 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होने हैं।
टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
ITS TIME FOR T20I CARNIVAL FOR INDIA:
5 T20I vs WI: Oct 6 to Oct 17
5 T20I vs NZ: Oct 22 to Nov 110 T20I IN JUST 26 DAYS – Great 3 weeks for T20I fans 😍 https://t.co/WzkZdz6vPN
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 3, 2026
Team India को करना है न्यूजीलैंड का दौरा
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम (Team India) न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। वहां पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा। दूसरा मैच भी 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम |
| पहला टी20 | 22 अक्टूबर 2026 | क्राइस्टचर्च | हेगले ओवल |
| दूसरा टी20 | 24 अक्टूबर 2026 | क्राइस्टचर्च | हेगले ओवल |
| तीसरा टी20 | 27 अक्टूबर 2026 | वेलिंग्टन | स्काई स्टेडियम |
| चौथा टी20 | 30 अक्टूबर 2026 | ऑक्लैंड | ईडन पार्क |
| पांचवां टी20 | 1 नवंबर 2026 | हैमिल्टन | सेडन पार्क |
इसके बाद 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और 1 नवंबर को हैमिल्टन में मुकाबला होगा। इस तरह 6 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच भारत कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा।
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम |
| पहला टी20 | 6 अक्टूबर 2026 | लखनऊ | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम |
| दूसरा टी20 | 9 अक्टूबर 2026 | रांची | जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स |
| तीसरा टी20 | 11 अक्टूबर 2026 | इंदौर | होलकर स्टेडियम |
| चौथा टी20 | 14 अक्टूबर 2026 | हैदराबाद | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम |
| पांचवां टी20 | 17 अक्टूबर 2026 | बेंगलुरु | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम |
Team India मैनेजमेंट की वर्कलोड मैनेजमेंट पर रहेंगी नजरें
लगातार 10 टी20 मुकाबलों के बीच भारतीय टीम (Team India) मैनेजमेंट के सामने खिलाड़ियों के वर्कलोड को संभालना अहम चुनौती होगी। लगातार यात्रा और अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने के कारण प्रमुख खिलाड़ियों को रोटेशन या आराम दिया जा सकता है। वहीं, युवा खिलाड़ियों के पास अपनी क्षमता दिखाने और टीम में जगह मजबूत करने का अच्छा मौका होगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में खेलने के बाद न्यूजीलैंड की परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों के लिए अलग चुनौती पेश करेंगी। ऐसे में यह लंबा टी20 कार्यक्रम टीम की बेंच स्ट्रेंथ और खिलाड़ियों की निरंतरता को परखने वाला भी साबित हो सकता है।
