Gautam Gambhir: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का कल तीसरा मैच खेला गया. भारतीय टीम (Team India) को तीसरे और अंतिम मैच में 5 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया, लेकिन भारतीय टीम की गेंदबाजी इस सीरीज में बेहद खराब रही है.
भारतीय टीम (Team India) के सीरीज जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने वेस्टइंडीज टीम (West Indies Cricket Team) की जमकर तारीफ़ की है, वहीं उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी कुछ ऐसा कहा है, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए.
Gautam Gambhir ने वेस्टइंडीज के लिए कही ये बात
भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस जीत के बाद अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट की है, जिसकी इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा कि
“मेहनत और विश्वास के दम पर जीती गई सीरीज. लड़कों पर गर्व है. हमें इस जीत के लिए कड़ी मेहनत कराने के लिए वेस्टइंडीज टीम का पूरा सम्मान.”
A series won through belief and hard work. Proud of our boys. Respect to West Indies for making us earn it. 🇮🇳 https://t.co/VjXOO6N00C
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 3, 2026
भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज टीम की जमकर तारीफ की है. वेस्टइंडीज ने तीनो मैचों में भारत को कड़ा मुकाबला दिया है. पहले दोनों वनडे मैचों में टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीता, वहीं तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य को 10 गेंद पहले अपने नाम किया.
वनडे के बाद अब टी20 में भिड़ेगी दोनों टीम
भारत और वेस्टइंडीज के टीम के बीच अब वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेली जानी है. वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया है, वहीं अब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. वेस्टइंडीज की टीम इस सीरीज में हर हाल में वापसी करना चाहेगी.
