Posted inक्रिकेट, न्यूज

विश्व कप 2027 में एक बार नही बल्कि 3 बार भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान! ICC ने बनाया है मास्टर प्लान

ODI World Cup 2027 BCCI IND vs PAK
विश्व कप 2027 में एक बार नही बल्कि 3 बार भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान! ICC ने बनाया है मास्टर प्लान
News on WhatsAppJoin Now

2027 वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup 2027) का शेड्यूल सामने आते ही भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के क्रिकेट फैंस के बीच मुकाबले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है और 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में दोनों आमने-सामने होंगी। लेकिन इस बार वर्ल्ड कप का बदला हुआ फॉर्मेट दोनों टीमों को एक-दूसरे के सामने दोबारा और यहां तक कि तीसरी बार भी ला सकता है।

पहली भिड़ंत ग्रुप स्टेज में होगी

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला ग्रुप स्टेज में 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम शामिल होगी। ग्रुप की छह टीमों में से शीर्ष तीन टीमें अगले चरण यानी सुपर 7 में पहुंचेंगी।

इस मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी। दोनों टीमों की पुरानी विश्व कप प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए यह मैच टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक होगा।

सुपर 7 में फिर आमना-सामना संभव

2027 वर्ल्ड कप (World Cup) में ग्रुप स्टेज के बाद सात टीमों का सुपर 7 चरण होगा। इसमें सातों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगी। खास बात यह है कि ग्रुप स्टेज के अंक सुपर 7 में आगे नहीं ले जाए जाएंगे। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों इस चरण में पहुंचते हैं, तो उनके बीच फिर मुकाबला हो सकता है।

यानी एक ही वर्ल्ड कप (World Cup) में भारत-पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत का रास्ता भी साफ हो सकता है। दोनों टीमों को सुपर 7 में अपने प्रदर्शन के आधार पर सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना होगा।

ODI World Cup सेमीफाइनल या फाइनल में तीसरी भिड़ंत का मौका

अगर भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर 7 में शीर्ष चार टीमों में जगह बनाते हैं, तो दोनों के बीच तीसरी भिड़ंत की संभावना भी बन सकती है। सुपर 7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और यहां ड्रॉ के हिसाब से भारत-पाकिस्तान आमने-सामने आ सकते हैं। अगर सेमीफाइनल में मुकाबला नहीं होता और दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीतती हैं, तो फाइनल में भिड़ंत संभव होगी।

यानी 2027 वर्ल्ड कप (World Cup) में भारत और पाकिस्तान के बीच अधिकतम तीन मुकाबलों की संभावना है—पहला ग्रुप स्टेज में, दूसरा सुपर 7 में और तीसरा सेमीफाइनल या फाइनल में। हालांकि तीनों मुकाबले होना तय नहीं है, क्योंकि इसके लिए दोनों टीमों को हर चरण में क्वालीफाई करना होगा।

ALSO READ : ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलेगी संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर, सुन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर भड़की अफ्रीका की मारिजन काप

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...