Rohit Sharma: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच कल 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया, जिसे टीम इंडिया (Team India) ने आसानी से अपने नाम किया. टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. हालांकि वेस्टइंडीज (West Indies Cricket Team) ने शानदार खेल दिखाया और 405 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने भारत को 406 रनों का लक्ष्य दिया.
इसके बाद भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के शतक और शुभमन गिल (Shubman Gill) के दोहरे शतक की बदौलत जीत हासिल की. रोहित शर्मा ने अपने तूफानी शतक के बाद एक खास अंदाज में जश्न मनाया, जिसके बारे में अब उन्होंने खुद खुलासा किया है.
Rohit Sharma ने बताया क्या था उस जश्न का मतलब
वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक पूरा करने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक अलग अंदाज में जश्न मनाया. वह शतक पूरा करने के लिए सिंगल ले रहे थे तो उछलते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड तक पहुंचे. मैच के बाद इंटरव्यू में जब उनसे इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि
“वह सेलिब्रेशन सिर्फ मेरे लिए था. कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें आप अपने तक ही रखना चाहते हैं. उन्हें किसी और के साथ बांटा नहीं जाता. इसलिए वह जश्न सिर्फ मेरे लिए था.”
शुभमन गिल के साथ साझेदारी पर बोले रोहित शर्मा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए. वहीं शुभमन गिल के साथ अपनी साझेदारी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि
“मुझे लगता है विकेट अच्छा था. हम बस अपनी बैटिंग जारी रखना चाहते थे. हम स्कोरबोर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे थे. हम बस गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलने की कोशिश कर रहे थे और पार्टनरशिप बनाते जा रहे थे. जब आप ऐसे टारगेट का पीछा कर रहे हों तो आपको बड़ी पार्टनरशिप बनानी होती है. गिल शानदार थे, पूरी इनिंग के दौरान अपनी बैटिंग पर उनका जबरदस्त कंट्रोल था.”
रोहित शर्मा को बल्लेबाजी में हुई ये परेशानी
भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 406 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब उतरे तो ये लक्ष्य आसान नही था, जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“पहली पारी में लंबे समय तक फील्डिंग करने के बाद बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. आपको खुद को बार-बार याद दिलाना होता है कि अपना विकेट न गंवाएं, क्योंकि यहां हालात मुश्किल हैं. यहीं पर मैं इतने सालों के अपने खेलने के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहता था. आप इतनी आसानी से विकेट नहीं गंवाना चाहते, बल्कि जितना हो सके खेल में बने रहने की कोशिश करते हैं. हमें पता था कि पिच अच्छी है और टॉप ऑर्डर से बड़े स्कोर की जरूरत है और ठीक वैसा ही हुआ. टॉप ऑर्डर में हमारी बहुत अच्छी पार्टनरशिप हुई और उसी ने हमारे लिए जीत पक्की कर दी.”
ALSO READ: टॉस हारते ही श्रेयस अय्यर ने बदल दी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वैभव समेत इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका
