Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

योगी सरकार ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 6 महीने में 1 लाख पदों पर सीधी भर्ती, सुरक्षा विभाग के 191 पदों पर होगी जल्द भर्ती

Yogi Adityanath on Vacancy
योगी सरकार ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 6 महीने में 1 लाख पदों पर सीधी भर्ती, सुरक्षा विभाग के 191 पदों पर होगी जल्द भर्ती
News on WhatsAppJoin Now

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने नागरिक सुरक्षा विभाग में 191 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा। भर्ती में अलग-अलग जिम्मेदारियों से जुड़े छह पद शामिल किए गए हैं।

सबसे अधिक 104 पद सहायक उप नियंत्रक के हैं। इसके अलावा भंडार अधीक्षक-द्वितीय के 6, स्टोरमैन के 33, आशुलिपिक के 9, कनिष्ठ सहायक के 25 और डिस्पैच राइडर के 14 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जल्द विज्ञापन जारी करने की तैयारी है।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

नागरिक सुरक्षा विभाग की प्रस्तावित भर्ती में पदों का विवरण इस प्रकार है—सहायक उप नियंत्रक के 104, भंडार अधीक्षक-द्वितीय के 6, स्टोरमैन के 33, आशुलिपिक के 9, कनिष्ठ सहायक के 25 और डिस्पैच राइडर के 14 पद।

इन नियुक्तियों से विभाग के प्रशासनिक और मैदानी कामकाज के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन उपलब्ध होगा। सहायक उप नियंत्रक के पद विभागीय प्रशासन और मैदानी जिम्मेदारियों से जुड़े होंगे। वहीं, भंडार अधीक्षक और स्टोरमैन के जिम्मे विभाग की सामग्री और भंडार व्यवस्था से जुड़े काम होंगे।

आशुलिपिक और कनिष्ठ सहायक कार्यालयी कार्य, दस्तावेजीकरण और प्रशासनिक गतिविधियों में सहयोग करेंगे। वहीं डिस्पैच राइडर विभागीय दस्तावेजों और जरूरी सामग्री के आवागमन से जुड़े कार्यों में भूमिका निभाएंगे।

UP में छह महीने में एक लाख भर्तियों का लक्ष्य

यह भर्ती अभियान ऐसे समय शुरू हुआ है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को अगले छह महीनों में एक लाख नई सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने के लिए विभागों को निर्देश दिए हैं। सरकार के अनुसार, पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में 9.5 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां की गई हैं। प्रस्तावित एक लाख भर्तियों में अकेले पुलिस और होमगार्ड विभाग में करीब 77 हजार नियुक्तियां शामिल हैं।

ALSO READ: राजनाथ सिंह और CM योगी ने PM मोदी के जन्मदिन पर भंडारे में बांटा प्रसाद, वाराणसी के मंदिर में पूजा भी की

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...