Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

CM योगी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हुए शामिल, पीएम मोदी के जन्मदिन पर लिए चार संकल्प

CM Yogi Ashirvad ka diya
CM योगी 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में हुए शामिल, पीएम मोदी के जन्मदिन पर लिए चार संकल्प
News on WhatsAppJoin Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद छात्रों से बातचीत भी की।

आशीर्वाद का दीया’ से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जोड़ा गया है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर लोगों द्वारा दीप जलाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भारत में हो रहे बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि देश नई पहचान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की दिशा का भी उल्लेख किया।

ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो का भी किया जिक्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी उत्तर प्रदेश ट्रेड शो को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक ट्रेड शो आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश के उद्यमियों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों द्वारा प्रदेश में तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार ट्रेड शो में 2,500 से अधिक प्रदर्शक और 650 से ज्यादा विदेशी खरीदार शामिल होंगे। उन्होंने अनुमान जताया कि इस आयोजन में 12,000 से 15,000 करोड़ रुपये तक का कारोबार हो सकता है।

वाराणसी में भी हुए कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वाराणसी में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की और वाराणसी से वडनगर तक जाने वाली सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

ALSO READ: ‘पिछली सरकारों में नहीं मिला ऐसा लाभ’, सीएम योगी से टूलकिट और चेक पाकर गदगद हुए यूपी के कामगार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...