भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। शतक पूरा करने के बाद उनका सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
Abhishek Sharma के ‘शिवा सेलिब्रेशन’ पर कोच गौतम गंभीर ने जो किया हुआ वायरल
अभिषेक शर्मा ने जैसे ही 30 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, उन्होंने अपना बल्ला और हेलमेट एक तरफ रखा और मैदान पर पालथी मारकर बैठ गए। इसके बाद वह ध्यान की मुद्रा में नजर आए और ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते दिखाई दिए। उनके इस शांत और अनोखे सेलिब्रेशन ने मैदान में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींचा।
अभिषेक का यह सेलिब्रेशन मैनचेस्टर सिटी के स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड के गोल सेलिब्रेशन से भी मिलता-जुलता नजर आया। हालांकि भारतीय बल्लेबाज ने इसमें ‘ओम नमः शिवाय’ के जाप को भी शामिल किया, जिससे इस जश्न की अलग पहचान बन गई।
🚨 THE FASTEST EVER T20I HUNDED AGAINST A FULL MEMBERS NATION. 🚨
– Wait for the ice cold celebration by Abhishek Sharma. 🥶 pic.twitter.com/wYudKVfgT6
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 17, 2026
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की पारी में उड़ी अफगानिस्तान
भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो अभिषेक शर्मा ने एक छोर से 9 चौके और 11 छक्के की मदद से 108 रनों की पारी खेली और सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, वहीं अभिषेक को दूसरे छोर पर संजू सैमसन का शानदार साथ मिला। सैमसन ने 35 गेंदों में 50 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारत को पावरप्ले में ही 100 रन के आंकड़े तक पहुंचा दिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 221 रन बनाए।
अभिषेक की रिकॉर्ड पारी के साथ उनका शांत ‘शिवा सेलिब्रेशन’ भी इस मुकाबले के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गया। अभिषेक शर्मा के शिवा सेलिब्रेशन पर भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर भी अपनी हंसी नही रोक पाए और टीम इंडिया के कोच के रिएक्शन का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
