Posted inक्रिकेट, न्यूज

ऋषभ पंत और सरफराज खान पर मेहरबान हुई BCCI, सौंपी इस टीम की कप्तानी और उपकप्तानी

Rishabh Pant and Sarfaraz Khan
ऋषभ पंत और सरफराज खान पर मेहरबान हुई BCCI, सौंपी इस टीम की कप्तानी और उपकप्तानी
News on WhatsAppJoin Now

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए बीसीसीआई (BCCI) की ओर से एक ही दिन में दो तरह की खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में जगह नहीं मिलने के बाद अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंत को ईरानी कप (Irani Cup) के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India) टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

ODI टीम से बाहर हुए Rishabh Pant

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) को विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है। टीम में केएल राहुल (KL Rahul) भी विकेटकीपर की भूमिका में मौजूद हैं।

ऋषभ पंत के लिए यह फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि वह लंबे समय से भारत की ODI योजनाओं का नियमित हिस्सा नहीं रहे हैं। अब उनके सामने घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान दोबारा खींचने का मौका है।

ईरानी कप में मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

BCCI ने पंत को रेस्ट ऑफ इंडिया की कमान सौंपी है। यह टीम 2025-26 रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) चैंपियन जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के खिलाफ ईरानी कप में उतरेगी। मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा। पंत बतौर कप्तान टीम की अगुवाई करने के साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

सरफराज खान होंगे Rishabh Pant के डिप्टी

सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को रेस्ट ऑफ इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में आकाश दीप (Akash Deep) को भी शामिल किया गया है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगा। पंत और सरफराज के अलावा टीम में स्मरण रविचंद्रन (Smaran Ravichandran), मानव सुथार (Manav Suthar), सारांश जैन (Saransh Jain), मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) और अनुकूल राय (Anukul Roy) जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

अब ईरानी कप पंत के लिए खुद को साबित करने का अहम मंच होगा। उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी पर नजर रहेगी, खासकर ऐसे समय में जब उनकी ODI टीम में वापसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ALSO READ; IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम देख समझ से परे हैं चयनकर्ताओं के ये 7 फैसले

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...