Posted inक्रिकेट, न्यूज

ODI टीम से क्यों बाहर हुए जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर समेत 8 खिलाड़ी? ये है असली वजह

Ajit Agarkar Team India BCCI Bumrah and Iyer
ODI टीम से क्यों बाहर हुए जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर समेत 8 खिलाड़ी? ये है असली वजह
News on WhatsAppJoin Now

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और ईशान किशन (Ishan Kishan) समेत 8 खिलाड़ी वनडे टीम में नजर नहीं आवेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), एंगे। इसकी वजह जानकर आपको भी समझ आ जाएगा कि चयनकर्ताओं ने ऐसा फैसला क्यों लिया है।

एशियन गेम्स की वजह से नहीं मिली वनडे टीम में जगह

दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेली जानी है। इसी दौरान एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में हो रहा है। ऐसे में जिन खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के लिए चुना गया है, उन्हें वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रखा गया है।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), ईशान किशन (Ishan Kishan), अक्षर पटेल (Axar Patel), वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और अन्य खिलाड़ी एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा हैं।

Shreyas Iyer संभालेंगे एशियन गेम्स में कप्तानी

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) जैसे तेज गेंदबाज भी इस टीम में शामिल हैं। इसलिए इन खिलाड़ियों का वनडे सीरीज में खेलना संभव नहीं है।

हालांकि, नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) का मामला थोड़ा अलग है। उन्हें पहले एशियन गेम्स की टीम में चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें वहां से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में शामिल कर लिया गया।

इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में नए चेहरों को मौका

बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय वनडे टीम में कुछ नए और वापसी करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिला है। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की टीम में वापसी हुई है।

वहीं आकिब नबी (Auqib Nabi) और नमन धीर (Naman Dhir) को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम की कप्तानी करेंगे और केएल राहुल (KL Rahul) उपकप्तान होंगे।

ALSO READ: एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में हुआ 2 बदलाव, वरुण चक्रवर्ती समेत ये 2 खिलाड़ी हुए 15 सदस्यीय टीम से बाहर

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...