भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और अनुभवी स्टार संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर काफी चर्चा है। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 मैच में संजू ने बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि हर कोई उनकी पारी की बात करने लगा। उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 22 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। मैच के बाद जब उनसे वैभव को लेकर सवाल पूछा गया तो संजू ने पूरी स्थिति पर खुलकर अपनी बात रखी।
‘मैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट था, लेकिन…’
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने बताया कि टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाना आसान नहीं है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वह सिर्फ 15 साल की उम्र में शानदार रन बनाकर टीम में आया है। संजू ने माना कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने के बाद भी वैभव ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।
संजू के मुताबिक, उस समय वैभव फॉर्म में था, जबकि वह खुद दो-तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में टीम को जीत दिलाने के लिए लिए गए फैसले को वह समझ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद कप्तानी कर चुके हैं और ऐसे फैसले लेना कितना मुश्किल होता है, इसे अच्छी तरह जानते हैं।
गौतम गंभीर से बातचीत पर भी बोले संजू
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ हुई बातचीत को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि टीम के अंदर कम्युनिकेशन काफी मायने रखता है और इस सीरीज से पहले तथा सीरीज के दौरान भी उनसे बातचीत हुई थी। उन्होंने साफ कहा कि टीम के हित को ध्यान में रखकर कठिन फैसले लेना आसान नहीं होता। सामान्य फैसले लेना अलग बात है, लेकिन लीडरशिप ग्रुप के लिए मुश्किल फैसले लेना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।
दूसरे T20 में संजू का तूफानी जवाब
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 22 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले। उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दिलचस्प बात यह रही कि इतनी तेज पारी खेलने के बावजूद संजू को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला। यह पुरस्कार नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को मिला, जिन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
ALSO READ : CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग का काटा पत्ता! अब इन 5 खिलाड़ियों पर भी गिरेगी गाज, एक जिता चुका है आईपीएल ट्रॉफी
