Shreyas Iyer: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज से होने वाला है. इस मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी प्लेइंग 11 को लेकर खुलासा किया है. श्रेयस अय्यर ने बताया टॉप ऑर्डर में कौन से खिलाड़ी बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.
भारत के लिए टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और संजू सैमसन (Sanju Samson) के साथ ईशान किशन (Ishan Kishan) का विकल्प मौजूद है, ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बताया है कि वैभव और संजू में कौन टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आने वाला है.
Shreyas Iyer ने बताया कौन करेगा पारी की शुरुआत
अय्यर के बयान के बाद माना जा रहा है कि संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसी एक को ही दिल्ली टी20 में बतौर ओपनर मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा. यानी दोनों खिलाड़ियों के फैंस के लिए यह मुकाबला थोड़ा इंतजार वाला हो सकता है.
अगर अनुभव और हालिया बड़े मैचों के प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाती है तो संजू सैमसन का पलड़ा भारी नजर आता है. संजू ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल जैसे दबाव वाले मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी से प्रभाव छोड़ा था. बड़े मंच पर उनके प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जता सकता है.
वैभव के पास लंबा करियर, संजू को अनुभव का फायदा
दूसरी ओर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए भारतीय क्रिकेट में अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है. कम उम्र में उन्होंने जिस तरह अपनी पहचान बनाई है, वह उन्हें टीम इंडिया के भविष्य के बड़े खिलाड़ियों में शामिल करता है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों का अनुभव फिलहाल संजू के पक्ष में जाता है.
यही वजह है कि दिल्ली में होने वाले मुकाबले में संजू को मौका मिलने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है, जबकि वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.
श्रेयस अय्यर ने पहले ही कर दिया साफ संदेश
श्रेयस अय्यर का यह कहना कि बाहर बैठने वाले खिलाड़ी से बातचीत हो चुकी है, बताता है कि टीम मैनेजमेंट ने अपनी रणनीति लगभग तय कर ली है. अब बस टॉस के वक्त तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.
संजू का अनुभव बनाम वैभव की युवा आक्रामकता दिल्ली में टीम इंडिया किस विकल्प पर दांव लगाती है, यह मुकाबले का सबसे बड़ा सवाल होगा.
ALSO READ: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर ये क्या बोल गये कप्तान श्रेयस अय्यर
